






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष सोशल-एक्सप्रेस में क्षेत्र के चार धार्मिक आयोजनों की खबरें पढ़ें एक साथ, देखें फोटो भी।
1- आज की शाम भभूता सिद्ध, नखत बन्ना के नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा में स्थित नखत बन्ना धाम में आषाढ़ सप्तमी के मौके पर एक शाम भभूता सिद्ध, नखत बन्ना के नाम का आयोजन किया जाएगा। पुजारी नानूराम गोदारा ने बताया कि आज 2 जुलाई 2025, बुधवार की रात को मंदिर प्रांगण में विशेष जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें गूंदूसर के गायक कलाकार मांगीलाल राणा एंड पार्टी के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें। आयोजन की समस्त तैयारियां पुर्ण कर ली गई है एवं मंदिर प्रांगण में विशेष सजावट की गई है।
2- प्रसिद्ध गायक ओम मूंडेल आज देगें दुसारणा में प्रस्तुतियां, टाइम्स पर होगा लाईव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा में द्वारकाधीश गौशाला प्रांगण में चल रही गौकथा के समापन पर आज बुधवार को एक शाम गौमाता के नाम रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। रात्रि जागरण में प्रसिद्ध गायक कलाकार डॉ ओम मूंडेल डिगरना, सुनिता स्वामी – राजु स्वामी एंड पार्टी झोरड़ा के गायक कलाकार एवं मनीषा चौधरी, विक्की चौधरी जोधपुर डांसर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देगें। गौशाला प्रांगण में सजे हुए भव्य डोम पांडाल में हजारों की संख्या में श्रृद्धालु शामिल होगें।
3- साध्वीश्री पहुंची श्रीडूंगरगढ़, किया हर घर गौसेवा का आह्वान, गोपाल गौशाला का किया अवलोकन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज में गौमाता के नाम पर जयकारे लगाने वाले, लड़ने वाले तो बड़ी संख्या में लोग मिल रहे है लेकिन जरूरत है कि गौसेवा में हर व्यक्ति, हर घर समर्पित हो। यह आह्वान गौसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली साध्वी श्रृद्धा गोपाल ने श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर कस्बे की गोपाल गौशाला के अवलोकन के दौरान उपस्थित मोहल्लेवासियों एवं गौसेवियों से किया। सरदारशहर रोड़ स्थित गौशाला प्रांगण में नवनिर्माण का अवलोकन करते हुए साध्वीश्री ने इसे अन्य गौशालाओं के लिए आदर्श बताया। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी ने गौशाला के नवनिर्माण में स्वच्छता, हवा-रोशनी एवं गौमाताओं के लिए आराम संबधी प्रयास किए जाने की जानकारी दी। विदित रहे कि साध्वी श्रृद्धा गोपाल ने ही गौशाला के नवनिर्माण की नीवं पूजन किया था एवं तब से लगातार निर्माण कार्यों को जनसहयोग से पूर्ण किया जा रहा है। गौशाला का निर्माण अब अंतिम चरण में चल रहा है एवं जल्द ही निर्माण पूर्ण हो जाएगा। साध्वीश्री के गौशाला अवलोकन के दौरान गौशाला समिति के वरिष्ठ सदस्य ताराचंद इंदौरिया, रामचंद्र राठी, कमल सोमाणी, राधेश्याम तापडिया, इंद्रचंद्र प्रजापत, चांदरतन राठी, सीताराम राठी, राधाकिशन सोमाणी, मनोज राठी, शिवरतन सोमाणी, रामवतार मूंधड़ा, विशाल स्वामी, पंडित विष्णु छंगाणी, सुदीप राठी, कैलाश झेडू, प्रिशू स्वामी आदि उपस्थित रहे एवं साध्वीश्री का स्वागत करते हुए उनकी प्रेरणा से गौसेवा में और अधिक समर्पण रखने का संकल्प लिया।

4- कोटासर में किया गौपूजन, साध्वीश्री ने दिए प्रवचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में भी साध्वी श्रृद्धा गोपाल सरस्वती पहुंचें एवं गौशाला का अवलोकन करते हुए गौशाला परिसर में स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन भी किए। साध्वीश्री ने यहां गौ-पूजन किया एवं सत्संग करते हुए ग्रामीणों से गाय की सेवा में अपने अपने सार्मथ्य अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की आहूती देने का आह्वान किया। इस मौके पर गौशाला कमेटी द्वारा साध्वीश्री का अभिनंदन किया गया।




