May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2025। ग्रामीण अंचल में मंगलवार शाम को अच्छी बरसात के बाद बुधवार अलसुबह गांव रिड़ी, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा व सोनियासर गोदारन सहित आस पास के गांवो में अच्छी बरसात हुई है। मौसम विभाग ने बीकानेर में मानसून के प्रवेश हो जाने की बात कहते हुए बताया कि 3 दिन से कमजोर हवाओं के कारण बारिश नहीं हो रही थी। बंगाल की खाड़ी में बने एक नए सिस्टम से एक सप्ताह तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने आज से 15 जुलाई तक बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं 16 से 31 जुलाई तक मानसून कमजोर रहने की संभावनाएं है। बरसात से क्षेत्र में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसान वर्ग में प्रसन्नता का माहौल छाया है वहीं शहर की गलियों में आमजन का हाल बेहाल हुआ है। गांव रिड़ी में सोसायटी के पास पोल के अर्थिंग तार के करंट से एक सांड की मृत्यु हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग को सूचना देते हुए आमगली में करंट आने पर नाराजगी भी जताई है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ शहर में बिग्गाबास व मुख्य बाजार सहित नीचले हिस्सों में पानी भर गया। जिससे आमजन परेशान हो रहें है। बैंक के पास सड़क के गढ्ढों में वाहन फंस रहें है, वहीं राहगिरों को रास्ता पार करना दुश्वार हो गया है। मोमासर बास में एक पोल से करंट आने पर एक बकरी चपेट में आ गई जिससे बेजुबान की मौत हो गई। यहां भी आस पास के लोगों ने नाराजगी जताते हुए पोल से करंट आने की समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह गांव बिग्गा में बरसे झूमकर मानसून के बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में बरसे बादल, किसान वर्ग ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान में आज सुबह हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल रात हुई बरसात के बाद पोस्टऑफिस के पास गली से गुजरना हुआ दुश्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में बरसात के बाद पोल के तार की चपेट में आने से सांड की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में करंट की चपेट में आने से एक बकरी की जान गई।