May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। गुरूवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर पर एक पति-पत्नी सार्वजनिक रूप से झगड़ने लगे एवं पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने झगड़ा शांत करवाने की कोशिश की परन्तु पति के मरने मारने पर उतारू हो जाने पर पुलिस ने उसे को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाले एएसआई ईश्वरसिंह ने बताया कि गांव बाना निवासी गंगाजल बाना एवं उसकी पत्नी गंगा के मध्य झगड़ा हो रहा था एवं समझाने पर भी नहीं माने तो कार्रवाई की गई। वहीं इसी जोड़े की पत्नी गंगा ने शुक्रवार को थाने पहुंच कर अपने पति गंगाजल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवाया है।