May 21, 2026
IMG-20230627-WA0042

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। क्षेत्र से आज की कुछ छोटी बड़ी खबरें पढें एकसाथ एक नजर में।

प्रधान कोटे से पाइप लाइन का कार्य प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बरसात के समय भारी जल भराव से गांव के रास्ते रूक जाते है व ग्रामीण अनेक तरह की परेशानियां झेलते है। ऐसे में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने बताया कि प्रधान कोटे से जल निकासी से राहत के लिए पाइप लाइन डलवाई जा रही है जिसका कार्य आज प्रारंभ हो गया है। सरपंच अमराराम गांधी व पंचायत समिति सदस्य लालचंद कड़वासरा सहित ग्रामीणों ने गोदारा का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान कोटे से जलनिकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम आज हुआ प्रारंभ।

अनियंत्रित होकर पलटी दूध की गाड़ी, बाल बाल बचा ड्राइवर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंचल के ग्रामीण रूटों पर लापरवाही से दौड़ती दूध की पिकअप के कारण अनेक हादसे होते रहते है। घटना आज सुबह गांव बाडेला में हुई जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और चालक बाल बाल बच गया। पिकअप में 6 केन दूध के रखा था और सारा दूध रास्ते में पसर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पास ही 33 केवी जीएसएस की बिजली लाइने है जिनके कारण कोई हादसा होते होते बचा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में जीएसएस के पास अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप।

भानजे के जन्म पर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में पन्नाराम मेघवाल के भानजे का जन्म हुआ तो परिवार ने पौधे लगाकर खुशियां मनाई। गांव में स्थित विद्यालय में पौधे लगाए गए और उपस्थित सदस्यों ने अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस दौरान नेताराम बाना, भानीराम, हड़मानाराम, सुगनाराम, ओमप्रकाश, हेमाराम, निराणाराम, भागीरथ व मांगीलाल मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालक के जन्म पर लिया पौधारोपण व संरक्षण का संकल्प।