






सरकारी अस्पताल के पास धूम्रपान बेचते एक को पकड़ा पुलिस ने, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने पुलिस दल के साथ शनिवार दोपहर गयश्त के दौरान देराजसर, सूडसर, गोपालसर, दुलचासर, सांवतसर में गश्त पूरी की। जब दल सेरूणा के सरकारी अस्पताल के निकट पहुंचा तो एक दुकानदार को गुटका जर्दा, बीड़ी बचेते हुए पाया। पुलिस ने इसी गांव के तोलाराम को पकड़ कर थाने पहुंचाया व धूम्रपान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को सौंप दी है।
जहर खाने से युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाने में गांव सुरजड़ा निवासी 29 वर्षीय महेंद्रसिंह पुत्र कल्याणसिंह की जहर सेवन कर लेने से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई श्रवणसिंह ने पुलिस को बताया कि गांव की रोही में स्थित खेत में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास महेंद्र आया व माँ को बोला मैंने जहर पी लिया है। माता ने उसके पास आकर देखा तो मुंह से जहर की बदबू आ रही थी। परिवादी व उसके छोटे भाई सायरसिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसे गजनेर अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रेफर कर दिया गया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवादी ने बताया कि उसके भाई की अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण मानिसिक स्थिति ठीक नहीं थी और जहर खा लेने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी को दी है।
ईलाज के दौरान एक अज्ञात ने तोड़ा दम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में स्थ्ति अपना घर आश्रम में रहने वाले एक अज्ञात प्रभुजी अतुल की ईलाज के दौरान पीबीएम में मौत हो गई। पुलिस ने आश्रम के सेवारत उगम विश्नोई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।




