






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एक साथ न्यूज एक्सप्रेस में।
पारख ने अणुव्रत समिति की कार्यकारिणी की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमति पारख की अध्यक्षता में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। पारख ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए समिति के कार्यों को गति देने व समाज में अणुव्रत की चेतना का प्रसार करने की बात कही। पारख ने मंत्री पद पर एडवोकेट रणवीर सिंह खिची के नाम की घोषणा की गई है। वहीं समिति में उपाध्यक्ष (प्रथम) सत्यनारायण स्वामी, (द्वितीय) विमल भाटी, सहमंत्री पद पर संजय पारीक को, कोषाध्यक्ष विक्रम मालू, संगठन मन्त्री अशोक बेद, प्रचार प्रसार मन्त्री अशोक झाबक के नामों की घोषणा की गई है। कार्यकरणी सदस्य विशाल स्वामी, मनोज गुसाईं, कुंभाराम घिंटाला, पवन सेठिया, के. एल. जैन, राधेश्याम दर्जी, विजय महर्षि, सुशील सेरडिया, भैराराम डूडी, शुभकरण पारीक रहेंगे। वहीं परामर्शदाता का दायित्व मोहनलाल सिंगी, छत्रसिंह बोथरा, भीकमचंद पुगलिया, महावीर माली, लीलाधर सारस्वत संभालेंगे। संरक्षक की जिम्मेदारी का निर्वहन समाजसेवी विजयराज सेठिया व तुलछीराम चोरड़िया करेंगे।

स्वामी को मिली ब्लॉक की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय संगठन स्कूल शिक्षा परिवार के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को कस्बे के मूलचन्द स्वामी को निर्वाचित घोषित किया गया है। संगठन के बीकानेर जिला प्रभारी राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष अनिल शर्मा के निर्देशन पर श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचन के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से निजी स्कूलों द्वारा रविवार और सोमवार को वोटिंग करवाई गई। जिसमें ब्लॉक की अनेक स्कूलों ने भाग लिया और लगभग 76 प्रतिशत स्कूलों ने सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल के निदेशक मूलचंद स्वामी के पक्ष में मत दिया। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी निजी स्कूल संचालकों का आभार प्रकट करते हुए पूर्ण निष्ठा के कार्य करने का संकल्प किया। स्वामी ने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक की पूरी टीम का गठन किया जाएगा जो निजी स्कूलों के हितों के लिए संघर्ष करेगी।

कोटासर में संगीतमय भागवत कथा का होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर के श्रद्धालु ग्रामीणों द्वारा कल से भोमियाजी के मंदिर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कोलायत के सत्यानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कथा में पंडित चंद्रमोहन पंचारिया कथा का वाचन करेंगे। कथा दोपहर सवा बारह बजे से सांय चार बजे तक होगी तथा आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक होगा जिसमें भजन किर्तन सहित अनेक झांकिया सजाई जाएगी। गांव में उत्साही स्वयंसेवक कथा की तैयारियों व व्यवस्था में जुटें हुए है।



