May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2022। बीट स्तर पर पुलिस द्वारा मिशन जनजागरण अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ व सेरूणा थाने के पुलिस कर्मी जनता के बीच पहुंच रहें है। आज गांव कितासर भाटियान में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल हरफुल ने सरपंच प्रतिनिधि सहित उपस्थित ग्रामीणों को कानून संबंधी जानकारी दी। वहीं गांव उदरासर में सरंपच किशनाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में शांति व सुरक्षा के प्रति जागरूक ग्रामीण होकर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई। दोनों स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समाज में अपराध, नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम से सुरक्षा, समुदायों के बीच सोहार्द की भावना, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रही।

थानाधिकारी सेरूणा रामचंद्र ढाका ने आमजन से पुलिस के सहयोग की अपील की, देराजसर में हुई बैठक। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरुणा एसएचओ रामचंद्र ढाका ने कहा‌ कि आमजन सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। वे शुक्रवार को‌ देराजसर ग्राम पंचायत भवन में आयोजित तीन पंचायतों की जनप्रतिनिधियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कस्बे में लोग शांति पूर्वक एवं भाईचारे से रहे। वहीं अशांति फैलाने वाले, नशा बेचने वाले, जुआ, सट्टा,स्कूल के आगे आवारा लड़को का आने जाने वाले लोगों की पुलिस को तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि विवाह शादी में घर पर ताला लगा कर जाएं तो इसकी सूचना पड़ौसी को जरूर दे, जिससे आपकी गैर मौजूदगी में वे सार सम्भाल कर सके और घर में किराएदार व काम पर रखने वालों की सूचना पुलिस को जरूर दे और उनकी आईडी व फोटो जरूर लेवे । बैठक में ऑनलाइन ठगी साइबर क्राइम के बारे में जनता को जागरूक करने की युवाओं से अपील की गई। बैठक में देराजसर सरपंच गोमंदराम मेघवाल,टेऊ सरपंच सुनील दुगरियां, सूडसर व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनदास स्वामी, रिखाराम लेघा सहित टेऊ, सूडसर, देराजसर ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व पटवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता‌ आदि उपस्थित रहे।

दुलचासर में बीट कांस्टेबल देवीलाल ने ली बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को गांव दुलचासर के खारियां कुआं मौहल्ले में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ जिसमें बीट कांस्टेबल देवीलाल ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें रोकने के लिए हर सम्भव कोशिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सतर्क रहते हुए साइबर ठगी से बचें। गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, घटना और हादसों की तत्काल सूचना पुलिस को देवें। इस दौरान बैठक में सरपंच सुमित्रा देवी, पूर्व सरपंच मोडाराम महिया, पूर्व सरपंच खेताराम महिया, ग्राम विकास अधिकारी संतोष सारस्वत सहित पंचायत क्षेत्र के वार्ड पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सीएलजी सदस्य आदि उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने दिया ग्रामीणों को सुरक्षा का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में देवीलाल ने दी कानून संबंधी जानकारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर भाटियान में हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने दी साइबर क्राइम की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में सरपंच किशनाराम गोदारा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ।