May 20, 2026
000000000

पर्यूषण के दूसरे दिन साध्वी ने स्वाध्याय को बताया व्यक्तित्व निर्माण सूत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के तेरापंथ भवन में सोमवार को पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन स्वाध्य दिवस के रूप में मनाया गया। साध्वी संघप्रभा ने स्वाध्याय को मस्तिष्क का रसायन ही नहीं अपितु आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण सूत्र बताया। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक महापुरूष इसके द्वारा ही साधारण से असाधारण बने। साध्वी ने कहा कि स्वयं को जानना ही स्वाध्याय का मौलिक अर्थ है और युवा पीढ़ी स्वाध्याय के महत्व को समझ कर मोबाइल से बाहर निकल कर इसे अपनाए व जीवन को हर प्रकार से उन्नत करने की दिशा में आगे बढ़े। साध्वी प्रांश प्रभा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रतनगढ़ के कमल बैद ने विचाराभिव्यक्ति दी। इस दौरान श्रावक श्राविकाओं की सराहनीय उपस्थित रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के तेरापंथ भवन में पर्युषण के दूसरे दिन प्रवचन देते साध्वीश्री।

पूनरासर में पालोजी महाराज की तपोस्थली पर हुआ जम्मा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2024। भादवा की अमावस्या की पूर्व रात्रि पर गांव पूनरासर में गुरू पालोजी महाराज की तपोस्थली कोसबाड़ी धाम में ग्रामीणों के सहयोग से भक्तिमय जागरण व अग्नि नृत्य का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। प्रतिवर्ष की भांति सोमवार सुबह यहां हवन पूजन के साथ कन्या भोजन का आयोजन संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में संत पालोजी महाराज को नमन कर आयोजित हुआ अग्नि नृत्य।

सुरजनसर में गोगाजी के जागरण में बही भक्ति रस धार, झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में बीती रात गोगाजी महाराज के जागरण में भजन कलाकारों ने सुदंर भजनों की प्रस्तुतियां दी। परंपरागत डेरू वाद्य के साथ भजनों की भक्ति रस धार में श्रद्धालुओं ने खूब गोते लगाए व झूमते हुए लोक देवी देवताओं के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए, गांव के युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरनजसर में आयोजित जागरण में प्रस्तूतियां देते भक्तजन।

पूनरासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा 9 सितंबर को, तैयारी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर पैदल यात्री संघ की रवानगी आगामी 9 सितंबर को शाम 4 बजे बाबा की ज्योत आरती के बाद झूलेलाल मंदिर से होगी। इससे पूर्व 8 सितंबर की रात्रि को संघ द्वारा मंदिर प्रागंण में भव्य सुदंरकांड का आयोजन किया जाएगा। रवि रिझवानी ने बताया कि सुदंरकांड का पाठ रात सवा आठ बजे प्रारंभ होगा व क्षेत्र के मुकसा बिग्गा व अशोक पुजारी एंड पार्टी सुंदरकांड का पाठ करेगी। हर्ष लालवानी ने बताया कि जो भी हनुमान श्रद्धालु संघ में पैदल यात्री के रूप में शामिल होना चाहे वे 79765 51990 पर संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकते है।