






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2023। कार्तिक मास की पूर्णिमा पर आज अलसुबह से सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की रौनक रही। महिलाओं द्वारा अनेक प्रकार के व्रत उपवास आज पूर्ण किए जाने पर अनेक धर्म कर्म किए गए है। देशनोक में तीन दिवसीय ओरण परिक्रमा शनिवार से प्रारंभ हुई व आज शाम तक पूरी होगी। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा में भाग लिया है व इस दौरान श्रीडूंगरगढ से भी बड़ी संख्या में करणी भक्तों ने परिक्रमा पूरी की है। सैंकड़ो श्रद्धालु देशनोक पहुंचे व माता के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी है।



कोटासर गौशाला में उमड़े श्रृद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्णिमा के दिन आज अनेक गौशालाओं में गौवंश की सेवा के लिए दानदाताओं ने सेवा सहयोग दिया। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में आज कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर खारड़ा, बीकानेर निवासी संगीता देवी पत्नी हरिकिशन सारस्वा ने सवा पांच मण लापसी का भंडारा बनवा कर गौवंश को खिलाया। गौशाला में श्रीडूंगरगढ़ के निर्मल कुमार छाजेड़, दुलचासर के श्रीराम सुथार, धूड़ाराम सुथार, सहित बादंनू के अनेक ग्रामीण पहुंचे व गौवंश के लिए गुड़, चारा, राशि सहयोग की सेवाएं दी। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

भक्तिमय माहौल में निकाली प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर से निकलने वाली 15 दिवसीय प्रभात फेरी आज पूर्ण हुई। अनेक श्रद्धालुओं ने अंतिम दिवस की प्रभात फेरी में भाग लिया। आज सुबह पुजारी मांगीलाल उपाध्याय द्वारा हवन करवाया गया। मुख्य यजमान के रूप में चुन्नु खटनाणी ने सपत्नीक भाग लिया। रवि रिझवानी ने बताया कि आज हेमराज खटनाणी ने प्रभात फेरी की ध्वजा ली और मुरलीधर संगवानी, दुर्गा प्रसाद खटनाणी, पुजारी मनोज उपाध्याय, नारायण मोरवानी, कारुमल धनवानी, गुलाब दातवाणी, टिकम मोरवानी, चंदनमल मोरवानी, लक्ष्मीनारायण वाधवानी, खुशी बजाज, जवाहरलाल थदानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी, जसवंत संगवानी, रमेश दातवाणी सहित बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। हवन में पूर्णाहुति के बाद नंदलाल दातवाणी ने सभी को प्रसाद वितरण किया।





