






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। गांव बाना में आयोजित भागवत कथा में आज कथावाचक रामानन्दतीर्थ महाराज ने अजामिल कथा सुनाई व नारायण के नाम की महिमा बताई। यहां राम कथा के बाद कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई जिसमें कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म के भजन गाए गए तो श्रद्धालु जमकर नाच उठे। कथा के दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित पार्षदगण भी पहुंचे। अनेक गांवो से जनप्रतिनिधि भी कथा सुनने पहुंचे।

कालूबास में आयोजित कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में कथावाचक नारायण दासजी महाराज ने आज रूक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। वार्ड 36 एवं 37 के निवासियों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कथा में आज सुंदर झांकियां सजाई गई। महाराज ने जीवन जीने की कला के बारे में बताते हुए हर व्यक्ति को नशा मुक्त होने का संकल्प लेने की बात कही। व्यवस्था समिति के हनुमान मल झाबक ने बताया है कथा में आने वाले भक्तो के लिए बैठने के लिए उचित व्यवस्थाएं की गई है।

गौसेवा की दी प्रेरणा, कल होगा भजन संध्या का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वर्तमान में मानव में प्रेम, दया सहित मानवीय गुणों की कमी हो रही है और गौसेवा से मानवीय संवेदना व मूल्य सुरक्षित हो सकेंगे। ये प्रेरणा भोजास गांव के श्रीखेतेश्वर कृष्ण गौसेवा समिति गौशाला में चल रही सात दिवसीय गौकृपा कथा के तीसरे दिन साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गौ माता के दर्शन से ही बड़े बड़े दान और यज्ञ का पुण्य मिल जाता है। विश्व हिंदू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयसिंह राजपुरोहित भोजास ने बताया कि बुधवार शाम को गौशाला में एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें ओमजी मुंडेल, मुकेश वैष्णव, सुनीता स्वामी, राजकुमार स्वामी, चंदन सिंह राजपुरोहित अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।





