






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में हंगामा या विवाद कोई नई बात नहीं है। यहां आए दिन बड़े बड़े बवाल खड़े होते रहते है। आज सुबह भी पालिका में जमकर हंगामा हुआ। यहां पट्टा बनवाने गए एक जनें ने जमकर गाली गलौच की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक कर्मचारी की कॉलर पकड़ कर खूब कहासुनी हुई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने पुलिस को मौके पर बुला लिया और पुलिस ने पालिका पहुंच कर भीड़ को बाहर निकाला। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाई। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने टाइम्स से बातचीत में कहा कि पट्टे बनवाने के लिए अनेक दलाल पालिका में घूमते है और आमजन से रुपए ऐंठ लेते है। शर्मा ने कहा कि पालिका में नियमानुसार पट्टे बनाए जा रहें है और नागरिक किसी दलाल के जाल में हरगिज ना फंसे व ना ही वे अपने रुपए गवांए। घटनाक्रम के दौरान अनेक पार्षद, कर्मचारी व नागरिक मौके पर मौजूद रहें।



