






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों बड़े जोशो-खरोश के साथ धार्मिक आयोजन चल रहे है एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों लिए प्रस्तुत है क्षेत्र में हुए विभिन्न धार्मिक आयोजनों की खबर एक साथ, एक नजर में।
1- अणुव्रत चेतना दिवस पर दिया व्रतों का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। जैन समाज का पर्युषण पर्व क्षेत्र में धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वी संगीश्री एवं साध्वी परमप्रभा के सानिध्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित हो रही है। रविवार को पर्युषण पर्व का पांचवा दिन अणुव्रत चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। अणुव्रत चेतना दिवस कार्यक्रम में साध्वीश्री मुदिता ने आचार्यश्री तुलसी द्वारा अणुव्रत का पैगाम सम्पूर्ण मानवता के लिए दिए जाने की बात कही। एवं सामान्य व्यक्तियों द्वारा तपस्वियों जैसे महाव्रत नियम पालना संभव होने की स्थिति में अणुव्रत के छोटे छोटे नियमों की पालना करने से जीवन सार्थक होने की बात कही। साध्वीश्री ने परम प्रभा ने भगवान महावीर के 27 भवों के क्रम की जानकारी देते हुए उनके जीवन दर्शन के बारे में बताया व उनके दिए गए संदेशों को जीवन में धारण करने की प्रेरणा दी। साध्वीश्री संगीतश्री ने आगमवाणी में जन-जन में प्रतिबोध देने की जानकारी देते हुए आगम सुनने की प्रेरणा दी। पर्युषण के दौरान साध्वीश्री ने श्रावक सुखलाल मालू को याद करते हुए उनसे संघ निष्ठा की प्रेरणा लेने की बात कही।

2- तेरापंथ किशोर मंडल ने किया सामूहिक मंत्रजाप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। पर्यूषण के दौरान तेरापंथ सेवाकेन्द्र में 20 अगस्त सुबह 5 बजे से शुरू अखंड जप का क्रम जारी है एवं यह 26 अगस्त को शाम 5 बजे पूर्ण होगा। अखंड जप श्रृंखला में किशोर मंडल द्वारा शनिवार रात्रि को नवकार मंत्र का सामूहिक जप किया गया। किशोर मंडल के युवाओं ने सामूहिक रूप से उत्साह के साथ नवकार मंत्र का जाप करते हुए अपनी भागीदारी निभाई। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने किशोर मंडल के इस आयोजन से आने वाली पीढ़ी में धर्मनिष्ठा बढ़ने की बात कही एवं आयोजन में हरीश डागा का विशेष सहयोग रहा। किशोर मंडल प्रभारी मोहित बोरड़, संयोजक मुदिक पुगलिया, सहसंयोजक विशाल बोथरा, तनीश छाजेड़, प्रभारी रजत सिंघी, सहप्रभारी रोशन सिंघी ने आभार जताया।

3- 11 दिनों तक श्रीडूंगरगढ़ विराजित होगें गणपति, तैयारियां शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ से चार वर्ष पहले बड़े स्तर पर गणेश महोत्सव की परंपरा शुरू की गई और इस वर्ष चतुर्थ गणेश महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। बिग्गबास के वार्ड 23 में हनुमान जी मंदिर के सामने गणपति की स्थापना की जाएगी एवं जय गणेश मित्र मंडल द्वारा आयोजित होने वाले इस आयोजन में गणेशजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 27 अगस्त से 6 सितम्बर तक 11 दिनों क्षेत्र में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजेगें। आयोजन की भव्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयोजक मंडल अध्यक्ष रामचंद्र छापोला ने बताया कि 27 अगस्त को सुबह गणपति प्रतिमा राम मंदिर आडसर बास से गाजे बाजे के साथ लाई जाएगी एवं 11 दिनों तक प्रतिदिन सुबह शाम महाआरती की जाएगी व पांडाल में दिन भर किर्तन सत्संग होगा। तैयारियों में मोहल्ले के युवा संजय मोदी, चतुर्भुज छापोला, लोकेश बासनीवाल, आयुष स्वामी, मोहित बासनीवाल, आयुष सारस्वत, श्रीकांत छापोला, गोलू स्वामी, तनेश सिखवाल, रुद्र स्वामी, आशीष छापोला, जेठालाल, अर्पित सारस्वत, अंकित सारस्वत, देवाशीष स्वामी, इलेश स्वामी, दीवांशु छापोला आदि तैयारियों में जुटे हुए है।

4- जाखासर में आज शुरू हुई भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव जाखासर में पूर्व सरपंच दानाराम सियाग परिवार द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। रविवार से शुरू हुए इस आयोजन में कथावाचक आचार्य ओमप्रकाश सारस्वा कथावाचन कर रहे है। 30 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा का वाचन किया जा रहा है। आयोजक परिवार की प्यारीदेवी सियाग ने बताया कि आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।



