






रेलवे का ऑफर : रिटर्न टिकट बुक करने पर किराए में 20 फीसदी छूट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए एक नया ऑफर दिया गया है। इसके तहत एक ट्रेन से 13-26 अक्टूबर के बीच यात्र और 17 नवंबर से 1 दिसंबर तक वापसी के लिए बुक किए गए टिकट पर किराए में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यहां छूट 14 अगस्त से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगी। लेकिन यह योजना राजधानी, शताब्दी, दुरंतो जैसी ट्रेन पर लागू नहीं होगी। रेलवे ने कहा कि यात्रा की शुरूआत का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तारीख के लिए बुक किया जाएगा। बाद में 17 नवंबर और 1 दिसंबर के बीच ट्रेन शुरू होने की तारीख के लिए कनेक्टिंग यात्रा की सुविधा का उपयोग करके वापसी का टिकट बुक किया जाएगा। यात्रियों के एक ही समूह के लिए जाने और आने दोनों यात्राओं के लिए बुकिंग कराने पर छूट लागू होगी। वापसी यात्रा का यात्री विवरण आगे की यात्रा के समान ही होगा।
शिक्षा विभाग बच्चों के लिए चलाएगा “स्वस्थ हाथ-स्वस्थ बीकाणा“ अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को डायरिया व कुपोषण से मुक्त रखने के लिए स्कूलों में “स्वस्थ हाथ-स्वस्थ बीकाणा“ अभियान चलाया जाएगा। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर ये निर्देश दिए है। शर्मा ने निर्देश दिए है कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में इस विषय पर निबंध, चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाए। बच्चों को हाथों की स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जाए और इस संबंध में स्थानीय चिकित्सा अधिकारी से समन्व्य करते हुए खंड स्तरीय चिकित्सा टीम बनाकर भी विद्यालयों में भेजी जाए। जिससे बच्चों को छोटी उम्र में अच्छी आदत सीखाकर भविष्य में इसका पालन करने की प्रेरणा मिल सके।
एसएमसी/एसडीएमसी में अभिभावकों को शामिल करने के आदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकारी स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति व विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति में सामुदायिक गतिशीलता बढ़ाने के लिए अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। भारत सरकार की पहल पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद उपायुक्त नेहा छींपा ने आदेश जारी कर सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों में एसएमसी व एसडीएमसी में विद्यार्थियों के अभिभावकों को शामिल करने के निर्देश दिए है। जिससे अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से छात्रों को सशक्त सहायता प्रदान की जा सके और इन संगठनों की क्षमता को भी बढ़ाया जा सकें।
कला उत्सव : सभी स्कूलों में इसी माह आयोजित होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में कला उत्सव 2025-26 के तहत विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा और विद्यालय स्तर पर चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। विद्यालय स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आज 10 अगस्त से 20 अगस्त 2025 के मध्य करवाए जाएंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त से 10 सितंबर के मध्य किया जाना सुनिश्चित है। कला उत्सव में विषय वस्तु का मुख्य केंद्र विकसित भारत वर्ष 2047 के भारत की परिकल्पना होगा। जिसमें गायन, वादन, नृत्य और दृश्य कला में समूह और एकल प्रतियोगिताएं होंगी, वहीं नाटक और कहानी वाचन में समूह प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिताएं सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12वीं तक बच्चे शामिल हो सकेंगे। जिला स्तरी से विजेता बच्चे राज्य स्तर व राष्ट्रीय कला उत्सव तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। जिला एवं राज्यीय स्तर पर विजेताओं की पुरस्कार राशि सीधे उनके खातों में आएगी।



