May 21, 2026
0000000000000

विधायक पहुंचे मंत्री व मुख्य सविच के दर, मांगा क्षेत्र के लिए पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहें जल संकट और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत मंगलवार को जयपुर पहुंचे और राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैयालाल चौधरी व मुख्यसचिव जल विभाग भास्कर ए सावंत सहित अतिरिक्त मुख्य सचिव जल विभाग अभय कुमार से जयपुर में मुलाकात की। विधायक सारस्वत ने अंचल में गहरे होते जल के कारण पुराने ट्यूबवैल फैल होने, इनके स्थानों पर नए ट्यूबवैल करवाने, पाइपलाइनों का विस्तार करने, ट्यूबवैलों की मरम्मत करवाने, नई जल परियोजना बनाए जाने की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और जल्द ही जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित में जल संसाधनों के समुचित उपयोग और वितरण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं विभागीय अधिकारियों ने भी विधायक को शीघ्र कार्रवाई प्रारंभ करने का आश्वासन दिया। विधायक सारस्वत ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत मिले मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से, क्षेत्र के लिए मांगा पानी।

वार्ड 5 व 34 के नागरिकों ने पेयजल के लिए जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में भी लगातार पानी व बिजली के लिए लोग संबंधित विभाग कार्यालयों में पहुंच कर अधिकारियों के सामने अपनी समस्याओं को उठा रहें है। मंगलवार देर रात पार्षद पवन उपाध्याय सहित वार्ड 5 व 34 के लोग पेयजल आपूर्ति के कार्यालय पहुंचे। उपाध्याय ने एईएन कैलाश वर्मा को रोष जताते हुए पेयजल आपूर्ति करवाने की मांग की। वार्डवासियों द्वारा टैंकर से आपूर्ति के कारण साधारण परिवारों की बढ़ रही मुश्किलों पर भी नाराजगी जताई। इस पर वर्मा ने उन्हें शीघ्र ही समस्या समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उमेश व्यास, रमेश, बबलू बोथरा, मालचंद बोथरा, बबलू उपाध्याय, पंकज उपाध्याय, निर्मल चुरा, प्रवीण उपाध्याय, पवन कुमार व्यास, हनुमान जाट, मुकेश उपाध्याय, जीत उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, प्रकाश माली, संजय उपाध्याय, पुलाराम श्रीमाली सहित अनेक वार्ड वासी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 5 व 34 के नागरिकों ने जताया रोष, मांगा पेजयल।

जलहौद की टूटी छत का निर्माण करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में स्थित पेयजल वितरण के लिए बने हौद की टूटी छत का निर्माण करवाने की मांग की। वार्ड के केसराराम ने बताया कि छत के क्षतिग्रस्त होने से इसमें सैंकड़ो पक्षियों का आना जाना है जिससे उनके विष्ट से पानी गंदा हो रहा है। इसमें पेड़ों की डालियां, खूब कचरा पड़ा है, जिससे पीने का पानी गंदा हो रहा है। विभाग द्वारा यही पानी कस्बे के अधिकांश भाग में सप्लाई दिया जा रहा है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी है। नागरिकों ने इसकी सफाई करवाकर इसे ढकने की व्यवस्था करने की मांग की है। इस दौरान मोहल्ले के मोतीसिंह, गोविंद कुमार, भवानी शंकर सैनी, छगनलाल खाती, मनोज कुमार शर्मा, श्रवण सारस्वा, तोलाराम भादू, सुशील सुथार, विनोद राजपुरोहित, बजरंग, शकरूद्दीन, सीताराम महिया, ओमप्रकाश कामड़, जगमालसिंह राजपुरोहित, नेमाराम सहित अनेक मोहल्लेवासी शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सप्लाई के लिए पेयजल स्टोर का जलहौद का पानी हो रहा गंदा, मोहल्लेवासियों ने साफ करने व छत ढकवाने की मांग की।

वार्ड 24 व 25 के नागरिकों ने मांगा पानी जताया आक्रोश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 व 25 में पेयजल किल्लत को लेकर वार्डवासी पेयजल विभाग के कार्यालय पहुंचे। नागरिकों ने रोष जताते हुए वार्ड में पेयजल आपूर्ति के कारण परिवारों द्वारा किए जा रहें संघर्ष के बारे में बताया। वार्डवासियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारी कैलाश वर्मा ने समाधान शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड के जावेद बहेलीम, राजेन्द्र स्वामी, आमीर खोखर सहित अनेक वार्डवासी मौजूद रहें।