






17 साल की नाबालिग ने खुद को चाकू से वार कर किया घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर एक सत्रह साल की लड़की ने खुद पर ही हमला करके गला और पेट को चाकू से काट लिया। गंभीर हालत में उसे पहले खाजूवाला के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां से पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लड़की घर पर रहकर ही नीट की तैयारी कर रही है। दादी के चिल्लाने पर मोहल्ले वाले उसे उठाकर एक कार में अस्पताल लेकर पहुंचे। लड़की के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी खतरे से बाहर है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। युवती के स्वस्थ होने पर इसकी जानकारी ली जाएगी।
18 साल का युवक मार्कशीट लेने गया, ट्रेन से कटा मिला शव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक 18 वर्षीय युवक घर से मार्कशीट लेकर आने का कहकर निकला और परिजनों को उसका शव ट्रेन से कटा मिला। भोजासर, बायतु, बालोतरा निवासी 31 वर्षीय लिखमाराम पुत्र मोटाराम मेघवाल ने लूणकरणसर पुलिस थाने में रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा 18 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र जीवाराम 4 दिसंबर को घर से मार्कशीट लेकर आने का कह कर गया। मगर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को उसका शव बामनवाली के पास सुबह 10.30 बजे ट्रेन से कटा हुआ मिला है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच मामले की जांच एएसआई रामनिवास को दी है।
18 साल के युवक ने पी लिया जहर, हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती कालू कस्बे में 18 वर्षीय एक युवक ने 1 दिसंबर को जहर पी लिया जिससे शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कालू निवासी 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र जयनारायण नायक ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई कैलाश ने कालू रोही में स्थित ढाणी में 1 दिसंबर को जहर पी लिया था। जिसकी दौराने ईलाज शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई भंवरलाल को सौंप दी है।



