






सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील शेयर की तो पुलिस ने रियल में हवालात पहुंचाया, पढें पूरी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं में नशे व अपराध के प्रति बढ़ता आकर्षण समाज व पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। क्षेत्र के गांव सेरूणा में एएसआई राजकुमार ने शुक्रवार को एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाने व रील बनाकर डालने के आरोप में गिरफ्तार कर रियल में हवालात पहुंचा दिया। पुलिस ने टेऊ सूडसर निवासी 18 वर्षीय युवक सांवरमल सुथार को पकड़ कर थाने पहुंचाया व हवालात में बंद किया।
बिग्गा में बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि दी, निकाला केंडल मार्च।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में शुक्रवार को मेघवाल मोहल्ले में डॉ बीआर भवन में बाबा साहेब को पुष्पाजंलि देते हुए श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाराम चौहान व राजूराम मेघवाल ने समाज को नशा मुक्त होने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने जीवन में शिक्षा का महत्व समझाया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष के बारे में विचार व्यक्त करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। श्रद्धाजंलि सभा के बाद युवाओं ने अंबेडकर भवन से बस स्टैंड होते हुए मुख्य बाजार तक केंडल मार्च निकाल कर शिक्षा के उजाले की ओर चलने की बात कही। कार्यक्रम में रामचंद मेघवाल, मदन चिनिया, बालूराम चौहान, राजूराम चिनिया, जगदीश डीलर, इमीचंद, जेठाराम, जगदीश, प्रभुराम, छगनलाल चिनिया, लालचंद, कैलाश बारूपाल, लालाराम, पूनमचंद, छगन चौहान, ताराचंद पड़िहार, जीतू चौहान, शिवा चौहान, टीकूराम, रमेश, मुकेश बारूपाल, खेताराम चिनिया, अर्जुन चौहान, जीवन बारूपाल, मनोज आजाद, राधेश्याम तुनगरिया, ओमप्रकाश, राजूराम चिनिया, घनश्याम बारूपाल, संदीप, जीतू सहित बड़ी संख्या में युवा व ग्रामीण मौजूद रहें।

बिना नंबर की दो कैंपर गाड़िया पुलिस ने जब्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा के दल ने दो बिना नंबर की कैंपर गाड़ियां जब्त की। दोनों पर ब्लैक कलर की फिल्म चढ़ी थी इस पर पुलिस ने इन्हें रूकवाया और सीज कर दिया।
बीकानेर-रतनगढ़ व हिसार-बीकानेर का किराया कम करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर रतनगढ़ व हिसार बीकानेर गाड़ियों में यात्रियों से एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। गांव बिग्गाबास रामसरा के वरिष्ठ नागरिक कन्हैयालाल सिहाग ने रेल बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र लिखकर किराया कम करने की मांग की है। सिहाग ने पत्र में बताया कि दोनों गाड़ियों को स्पेशल बताकर यात्रियों का किराया वसूल करने पर संज्ञान लेते हुए किराया कम करने की मांग की है। सिहाग ने बीकानेर हरिद्वार को बढ़ाकर देहरादून तक करने की भी मांग की है।



