






शिविर का लाभ उठाया ग्रामीणों ने, 350 की जांच की विशेषज्ञों ने, युवाओं ने दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला अंधता निवारण समिति बीकानेर एवं आचार्य श्री नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय गंगाशहर के संयुक्त तत्वाधान में शांतिलाल अरुण कुमार मालू फाउंडेशन कोलकाता और सूडसर हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के द्वारा शनिवार को सूडसर के प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । आयोजन समिति के किशन स्वामी ने बताया कि शनिवार को चार घंटे लगे इस शिविर में 350 मरीजों ने अपने नेत्रों की जांच करवाई। इनमें से 30 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए किया गया है। चयनित मरीजों का अगले दिन रविवार को आचार्य श्री नानेश रोटरी नैत्र चिकित्सालय में मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाएगा। शिविर में सर्जन डॉ. आशीष जोशी, चांदाराम, रोटरी क्लब से अरूण प्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र बालेचा, मुकेश कुलरिया, ओमप्रकाश मोदी, दीपक बंसल, सूडसर हनुमान जी ट्रस्ट की ओर से महेश स्वामी, गणेश स्वामी, ठाकुर करणी सिंह, रामलाल तर्ड, अनंत स्वामी आदि ने सेवाएं दी।

पानी बचाने का संकल्प करवाया सरपंच ने सैंकड़ो ग्रामीणों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगातार क्षेत्र में गिरते भूजल स्तर को देखते हुए आमजन को पानी बचाने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर सुरजनसर गांव में जल का महत्व बताते हुए सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने सैंकड़ो ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत जल बचाने की शपथ दिलवाई। शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष गिरते भूजल के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

सालासर बालाजी के लिए पदयात्री रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखनादा गांव से सालासर बालाजी मंदिर में बाबा के दरबार में धोक लगाने के लिए शनिवार को पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व गांव में हनुमानजी की विशेष ज्योत एवं हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। संघ के पैदल यात्री गिरधारी लाल डेलू ने बताया कि संघ के पदयात्री बुधवार सुबह बाबा के दरबार में धोक लगाएंगे। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पदयात्रियों का स्वागत करते हुए उन्हें यात्रा की मंगलकामनाएं देकर विदा किया। इस दौरान बाबा के जयकारे गूंजते रहें।

धूमधाम से कल रवाना होगा संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव अमृतवासी-सुरजनवासी से रविवार सुबह 7:15 बजे सालासर दरबार में धोक लगाने के लिए पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ व्यवस्थापक गिरधारी पुत्र सीताराम ज्याणी, रूपाराम बिरड़ा, रामकरण डूडी, सांवरमल भामूं, तोलाराम ज्याणी, भंवरलाल, दुलाराम ज्याणी संघ की व्यवस्थाओं व पूर्व तैयारियों में जुटे है। गिरधारी ज्याणी ने बताया ने बताया कि संघ के पदयात्री रविवार को धूमधाम से गांव में बालाजी मन्दिर में पूजा अर्चना के बाद रवाना होगें।
आजाद बेसहारा गौवंश को बांधी रेडियम पट्टियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सक्रिय युवा अशोक झाबक की प्रेरणा व कालीकट प्रवासी राजकुमार रमित कुमार बाफना के आर्थिक सहयोग से तोलियासर के कांकड़ भैरव मंदिर के आस पास बेसहारा गौवंश को रेडियम पट्टियां बांधी गई। अभियान में सेवा गौसेवा चिकित्सा मिशन संस्थान के युवाओं ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान कर्ण सैन, ओमप्रकाश राजपुरोहित, अर्जुन राजपुरोहित, कर्ण राजपुरोहित, संदीप सैन, हरीश राजपुरोहित, मुकेश वर्मा, बजरंग नाई ने अपनी सेवांए दी।

वीर तेजा के गूंजे भजन, झूमे श्रद्धालु, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार रात बीदासर रोड पर स्थित श्रीवीर तेजा धर्मशाला में तेजा जागरण का आयोजन हुआ। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तेजाजी के धोक लगाई। समाज के प्रबुद्धजनों ने मंदिर निर्माण को पूर्ण करने, चारदीवारी मरम्मत करवाने संबंधी चर्चा की। भंवरलाल सारण द्वारा दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया। शंकरलाल भुंवाल द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई। तेजाजी की ज्योत के साथ जागरण प्रारंभ हुआ। तुलछाराम बाना, गंगाराम बाना, हरिसिंह, लिछूराम जाखड़ द्वारा सेवाएं दी गई। भजन कलाकार नीता नायक सिरोही, राजू राजस्थानी मेड़ता ने तेजाजी महाराज के भजनों का गुणगान किया। नृत्य कलाकार नेहा एवं निशा द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल हुए। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेस नेता मूलाराम भादू, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, श्यामसुंदर आर्य, डॉ विवेक माचरा, सहीराम गोदारा लोडेरा, श्रवण जाखड़ बिग्गा, महिला जाट महासभा की नीरू चौधरी, सोहन नैण बिंजासर, बेगराज लुखा जालबसर, ओमप्रकाश बाना, ज्ञानीराम बापेऊ, गोवर्धन खिलेरी, संतोष गोदारा उदरासर, रामचंद्र चोटिया, भीखराज जाखड़, इमीलाल गोदारा, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, कोडाराम भादू सूडसर, प्रभुराम बाना, संतोष गोदारा धोलिया,राजेश मंडा, मामराज गोदारा, प्रेम महिया, रामचंद्र गिला, हनुमान बाना, सत्यनारायण बैरड, किशनलाल भादू, कानाराम तरड, भगवानराम महिया, हरलाल बाना, गणेश पोटलिया, मुकेश खिलेरी, शंकरलाल जाखड़, मूलाराम थोरी, ओमप्रकाश भुंवाल, श्रवण भाम्भू, सुशील सेरड़िया, भंवरलाल जाखड़ सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। वहीं अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालने में अपनी सेवाएं दी।

रितु के तप की अनुमोदना, साध्वी ने बताया तप को आंतरिक मेलों के शोधन का मार्ग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में तेरापंथ भवन में आड़सर की श्राविका रितु आरी की अठाई तपस्या का अभिनंदन कार्यक्रम शनिवार को साध्वी संघप्रभाजी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। साध्वी ने तप को आंतरिक मेलों से शुद्धि करने का मार्ग बताते हुए भगवान महावीर के 12 भेदों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तप की महिमा बताने वाले गीत की प्रस्तुति दी गई। सभी ने रितु के संयम व मनोबल को सराहा। कार्यक्रम में अशोक पटावरी, अणुव्रत समिति अध्यक्षा सुमन बाफना, मंत्री राकेश संचेती, कन्या मण्डल संयोजिका अपेक्षा बाफना ने भी मुक्तक, गितिकाएं व भाषण प्रस्तुत करते हुए तम की अनुमोदना की। आरी परिवार की ओर से बधाई गीत प्रस्तुत किया गया। साध्वी विधि प्रभा ने विचार प्रस्तुत किए व कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशु प्रभा ने किया। कार्यक्रम में मोमासर व आड़सर के अनेक श्रावक श्राविकाएं उपस्थित रही।




