






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2024। भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज में विषय विशेषज्ञ स्वयं छात्रों के साथ सलेक्शन तक का संघर्ष कर रहें है। ये शिक्षक पूरा ध्यान विद्यार्थियों पर दे रहें है व उनके साथ तप रहें है। ये बात शनिवार को भारती कॉम्पिटिशन क्लासेज के नए बैच के उद्घाटन कार्यक्रम में निदेशक केआर फौजी ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक में सीबीओ पद पर कार्यरत घनश्याम सुथार व मरुधर ग्रामीण बैंक में सेवारत मनीष कुमार मारू ने उद्घाटन किया। निदेशक ने बताया कि विद्यार्थियो की विशेष मांग पर नया बैच प्रारंभ किया गया है जिसमें एसएससी जीडी, सीपीओ, सीजीएल, सीईटी, आरपीएफ, दिल्ली पुलिस की तैयारी करवाई जायेगी। मुख्य अतिथि घनश्याम सुथार ने कॉम्पिटिशन की तैयारी के छात्रों को धैर्य के साथ तैयारी करने से सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने की प्रेरणा। मनीष मारू ने बच्चों को मोटिवेट किया व अपना लक्ष्य तय कर उस पर ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। कार्यक्रम में व्याख्याता कुलदीप शर्मा ने स्थानीय विद्यार्थियों को जयपुर, सीकर जैसी कोचिंग किफायती दरों पर श्रीडूंगरगढ़ में मिलने को प्रशंसनीय बताया। भारती निकेतन कॉलेज के कॉर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक ने क्षेत्र के सबसे बड़े संस्थान द्वारा अंचल में पहली बार बेहतरीन सुविधाओं के साथ साधारण फीस में तैयारी का मौका दिए जाने की बात कही।
11 से 3 होगी क्लास, 15 दिन में होगा टेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निदेशक केआर फौजी ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि हर भर्ती का फिजिकल पूर्णत: नि:शुल्क, वाहन सुविधा नि:शुल्क, डिजिटल लाइब्रेरी नि:शुल्क दिए जाने की बात बताई। उन्होंने बताया कि कॉम्पिटिशन क्लासेज में नए बैच की क्लास 11 से 3 बजे तक लगेगी जिसमें हर विषय के टॉपिक टेस्ट के साथ ही 15 दिन से एग्जाम पैटर्न पर बड़ा टेस्ट होगा।




