May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। क्षेत्र से दो खास खबरें पढ़ें एक साथ एक नजर में

आधार सेंटर शुरू, करवा सकेंगे काम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में लंबे समय से बंद पड़ा आधार केंद्र अब पुनः शुरू हो गया है। एसबीआई बैंक की मुख्य बाजार शाखा के ऊपर आधार केंद्र स्थापित था। यह केंद्र लंबे समय से बन्द था और इस कारण आम जन को आधार बनवाने, करेक्शन करवाने में दिक्कतें आती थी। अब केंद्र पुनः शुरू होने पर लोगो के आधार सबंधी कार्य मुख्य बाजार में ही हो सकेंगे।

जाखड़ को याद कर दी श्रद्धाजंलि। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 16 जनवरी 2021 को सड़क हादसे में दिवंगत हुए यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जाखड़ को युवाओं ने सोमवार को श्रद्धाजंलि अर्पित कर याद किया। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने जाखड़ की निष्ठा व पार्टी के लिए समर्पण का स्मरण करते हुए उन्हें आर्दश कार्यकर्ता बताया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित श्रधांजलि सभा में महेश पिलानिया, किशन वाल्मीकि, तोलाराम सांसी, शुभम शर्मा, जगराम बाना,  राहुल वाल्मीकि, रवि कायल, कृष्णा चांवरिया, अमरचंद प्रजापति, संदीप, राकेश मीणा, अजय बाना आदि युवा उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाखड़ को दी श्रद्धाजंलि।