






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। गांव धोलिया में तेजल एक्सप्रेस कबड्डी प्रतियोगिता ने उद्धघाटन समारोह पूर्वक समाजसेवी तोलाराम जाखड़ ने किया। जाखड़ ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें खेल भाव से खेलने की प्रेरणा दी। इस दौरान उद्घाटन मैच श्रीडूंगरगढ़ व धोलिया के बीच खेला गया जिसमें श्रीडूंगरगढ़ ने विजय हासिल की। इस दौरान गुसाईसर बड़ा सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, उदरासर सरपंच किसनाराम गोदारा, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, पूर्व सरपंच रामेश्वरलाल गोदारा, डालाराम नाई, दुलदास स्वामी, रामनारायण गोदारा, जोराराम गोदारा, नानूराम गोदारा, राजूराम गोदारा तथा वार्ड पंच अशोक गोदारा, हनुमान गोदारा, रामचंद्र गोदारा, सुभाष गोदारा, महावीर गोदारा, तुलसाराम गोदारा, गोपालाराम गोदारा, प्रकाश गोदारा, श्रवण जांगू, मनोज गोदारा, मनोज कड़वासरा, भंवरलाल गोदारा आदि उपस्थित रहें। इस दौरान मौजिज ग्रामीण व अनेक युवा मौजूद रहें व मैच का आनंद लिया।




