August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर की सुमन स्वामी पत्नी दुलदास स्वामी को भाजपा महिला मोर्चा में जिलाउपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष कुसुम शर्मा ने स्वामी को नियुक्ति देते हुए भाजपा पार्टी से महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी निभाने की बात कही है। स्वामी ने भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा से संघठन के लिए कार्य करने की बात कही है। स्वामी को गांव सहित श्रीडूंगरगढ़ से बधाई मिल रही है।