






आगजनी से पीड़ित परिवार को 81 हजार का सहयोग सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीते सप्ताह गांव पूनरासर में बालूराम लूहार के घर लगी आग में उनका आशियाना जलकर खाख हो गया। गांव सामाजिक कार्यकर्ता उत्तमनाथ सिद्ध की पहल पर ग्रामीण युवाओं ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। सिद्ध ने ग्राीमणों से राशि एकत्र कर आज 81 हजार रूपए नगदी बालूराम लूहार को सौंपे। बालूराम ने ग्रामीणों का आभाार जताया वहीं अनेक बुजुर्गों ने गांव के युवाओं के इस सहयोगात्मक कार्य की सराहना की।

गौवंश की सेवा कर मनाया जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा कृष्ण गौशाला गांव मिंगसरिया में गौ रक्षक दल के सदस्य राधेश्याम ने साथी मित्रों के साथ गौंवश की सेवा कर अपना जन्मदिन मनाया। दल ने गौवंश को गुड़ खिलाया। इस दौरान दल के संदीप सिंह, रामनिवास प्रजापत, हंसराज गोदारा भी मौजूद रहें। युवाओं ने ग्रामीणों से जन्मदिन व वर्षगांठ पर फिजूलखर्ची नहीं कर गौसेवा करने की अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे अचंल में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे अंचल के तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हुई है। गांव लिखमादेसर की दिखणादी रोही में तेज आंधी ने नए फीडर के लिए लगाए पोल उखड़ गए। किसान रमेशनाथ सिद्ध ने अपने खेत में पाईपलाइन टूटने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी रिमझिम बरसात से नागरिकों ने गर्मी से राहत महसूस की।











