May 22, 2026
sri-news-banner-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जून 2024। कक्षा 10 के परिणामों में क्षेत्र के इन छोटे सितारों ने शानदार अंक हासिल कर अपने परिवारों का नाम रोशन किया है। पूरे अंचल में सैंकड़ो छात्र छात्राएं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण हुई है। परिवारों में जहां उत्साह का माहौल है वहीं बच्चों के संबंधित स्कूलों में उनका मान सम्मान किया जा रहा है। गांवो में भी इन बच्चों सहित इनके परिवारों को बधाई मिलने का दौर जारी है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी अभिभावकों से बच्चों पर पढ़ाई का प्रेशर नहीं देकर उनकी रूचि से आगे बढ़ने में सहयोग देने की अपील करता है। जिससे होनहार बच्चे जो भी कोई क्षेत्र चुने उसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। आप भी अचंल के विभिन्न गांवो से जुडें इन सितारों के फोटो देखें और इनकी सफलता की खूब सराहना करें।