May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-14 at 7.33.08 PM

कैंसर पहचान शिविर में 82 मरीजों की जांच की, हर माह होगा शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर जिले के ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. शंकर जाखड़ की अगुवाई में आज राजकीय अस्पताल में कैंसर डिटेक्शन वैन पहुंची। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 37 पुरूष व 45 महिलाओं सहित 82 रोगियों की जांच की गई। इनमें से 2 पुरूष मरीज को तथा 1 महिला मरीज को बीकानेर ऑन्कोलॉजी जांच के लिए बुलाया गया है। आज बच्चेदानी की जांच, गले की जांच व मैमोग्राफी सहित कई प्रकार की 93 जांचे शिविर में की गई। इस दौरान डॉ. दिव्या, डॉ. आरती, वैन प्रभारी कृष्ण कुमार सिहाग व रेडियोग्राफर हिमानी कटारिया ने अपनी सेवाएं दी। अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने दल का आभार जताते हुए बताया कि प्रतिमाह लगने वाले इस शिविर से क्षेत्र में कैंसर की जांच के लिए रोगियों को लाभ मिल सकेगा।

ठुकरियासर में होगा जागराता, रणवीर व बालवीर देंगे प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर की स्थापना से ही ग्रामीण कालका माता को इष्ट मानते है और तभी से कालका माता के मंदिर में प्रथम नवरात्र को ग्रामीण दूध व पानी की गांव के चारों सुख समृद्धि की कामना करते हुए कार लगाते है। कल शाम 5 बजे गांव की कार लगाने के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में प्रथम नवरात्र को माता के जगराते का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध रणवीर व बालवीर भाइयों की जोड़ी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। युवाओं द्वारा आयोजन की तैयारियों की जा रही है और बड़ी संख्या में ग्रामीण माता के दर्शन कर भक्ति रस का आनंद लेंगे।

जयकारों के साथ सुखी संघ देशनोक रवाना

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं माता के दर्शन के लिए करणी सेवा समिति बादनूं के तत्वावधान में शनिवार को सुखी संघ लगातार 8 वीी बार पदयात्री डीजे पर थिरकते जयकारों के साथ देशनाेक के लिए रवाना हुए। समिति के कालू टेलर ने बताया कि 100 से अधिक पैदल यात्रियों का जत्था डीजे के साथ जुलूस के रूप में रवाना किया गया। मस्त मंडल सेवा समिति के हड़मान घिंटाला, केशुराम नागा, सागर टेलर, मदन भादू, तुलसी राम घिंटाला, श्याम नागा, जीवनराम मिस्त्री, हीराराम माली, चंदन आचार्य, हेतराम इंदलिया, गौरीशंकर नागा, मनोज कुमार, शिवलाल आदि उपस्थित रहे।

क्रिकेट में बीकानेर ने सांचौर को हराया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। उदयपुर के चेतक सर्कल मैदान में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 वर्ष छात्रा वर्ग में शनिवार को पहले राउंड में बीकानेर और सांचौर के मध्य खेला गया। बीकानेर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 149 रन बनाए। इसके जवाब में सांचौर टीम 36 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम प्रभारी विकास कुमार, सह प्रभारी मनोज गोदारा और कोच राकेश कुमार ने बताया 67वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बादनूं की 6 छात्राएं बीकानेर टीम में हिस्सा ले रही है। बीकानेर टीम की केलम सोनी ने 31 रन बनाए। बीकानेर टीम के जीतने पर प्रधानाचार्य गणेशाराम तरड़, हंसराज जाखड़, सांवर लाल डेलू, श्रवण गौरा, संजय जोशी, सुनील बिश्नोई, शुभम जोशी, ओम प्रकाश, रेखा बिठु, क्षिप्रा ने प्रसन्नता जताते हुए आगामी मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं की।