






कोटासर की गौशाला में 11 सवामणि का लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौ सेवा समिति गौशाला में आज पितृपक्ष की अमावस्या पर विभिन्न भामाशाहों द्वारा 11 सवामणि लापसी बनवा कर गौ भंडारा किया गया। दिवंगत परिजनों सहित समिति सदस्यों द्वारा पितृों की शांति के लिए प्रार्थना की गई व गौवंश को गौग्रास खिलाया गया। आज दुलचासर के सेठ सुशील कुमार मूंधड़ा, केदारमल मूंधड़ा, प्रहलाद सुथार, श्रीराम सुथार, जगराम सुथार, हरिकिशन स्वामी, गंगा शहर के राजेंद्र कुमार जोशी, श्रीडूंगरगढ़ के शिवरतन सोमानी, सेठ पवन कुमार मोहता, दुसारणा के मोहनलाल सुथार, पूर्व सरपंच भंवरलाल गोदारा, तोलाराम, मोहनलाल, भारुराम ने सेवा दी। वहीं अमावस्या पर शशिभूषण सुरावत, राजकुमार सोनी दुलचासर, गणेशमल सुथार, गिरधारी लाल, रामेश्वरलाल सुथार, करणीसर के लूनसिंह बडगूजर, किशन सिंह नोखा, उदयसिंह, रामसिंह, सुमेरसिंह मालपुरा, फुसाराम ने गौशाला में गुड़ सेवाएं दी। सभी भामाशाहों का गौशाला कमेटी द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आड़सर के पास पुलिस ने चांदी व 1 लाख 80 हजार रूपए किए जब्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। चुनावी माहौल में प्रशासनिक सक्रियता के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा चुनावी अभियान में लगातार कार्रवाहियां की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने स्टेट हाईवे 6 पर गांव आडसर के पास नाकाबंदी के दौरान चांदी के गहनों एवं लाखों की नकदी से भरी गाड़ी पकड़ी। कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीरसिंह ने बताया कि हैडकांस्टेबल हरिराम की अगुवाई में पुलिस टीम ने गाड़ी में से 35 किलो 650 ग्राम चांदी के आभूषण एवं 1 लाख 80 हजार रुपए नकदी जब्त किए है। गाड़ी में सवार लोगों से इतनी मात्रा में गहने एवं नकदी के बारे में पुछा गया तो संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर संदेहपूर्ण मानते हुए चांदी एवं नकदराशि को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई सुशीला करेगी एवं इस संबध में जीएसटी एवं आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। विदित रहे कि चुनावी आचार संहिता के बाद पुलिस की सक्रियता नजर आ रही है एवं इससे पूर्व भी चार लाख नकदी पकड़ने के साथ अवैध शराब, अवैध बजरी के खिलाफ कई कार्रवाहियां की गई है। बता देवें कार्रवाई किए जाने के दौरान तुरंत श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्राथमिक खबर का प्रकाशन किया था और सुबह दिए गए उसी मामले में ये अपडेट खबर है।
घोड़ेला की स्मृति में विश्राम चौक बनवा कर दी राहत, अनेक जनों ने आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवगंत शोभाचंद घोड़ेला की पुण्य स्मृति में घोड़ला परिवार द्वारा सर्वधर्म श्मशान मोमासर बास के बाहर विश्राम चौक का निर्माण करवा आज लोकार्पण किया गया। इस दौरान प्रजापति समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें और सभी ने इस सार्वजनिक कार्य की सराहना करते हुए परिवार के योगदान के लिए आभार जताया। यहां आईदान बासनीवाल, डूंगर प्रजापत, विनोद घोडेला, रमेश प्रजापत, नंदकिशोर बासनीवाल, रमेश बासनीवाल, सीताराम बोरावड़, भोजराज घोडेला, रामानंद प्रजापत, रामचंद्र छापोला, भंवर कुचेरिया, बाबूलाल अडावलिया, अशोक बासनीवाल सहित अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।




