






ट्रोमा सेंटर निर्माण धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रोमा सेंटर निर्माण धरने के 158वें दिन गुरूवार को धरना स्थल पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे। महिया ने बताया कि 8 मार्च 2025 को ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किए जाने की तिथि निकल गई है और सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश की स्थिति है। महिया ने कहा कि चिकित्सा विभाग की शर्तों के अनुसार दानदाता ने लिखित में सभी शर्तें माने जाने की घोषणा कर दी है। समिति के राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि धरना स्थल पर शीघ्र ही जागरूक नागरिक व समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ट्रोमा आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान सरपंच सुनील मलिक, सरपंच सुनील मेघवाल रामकिशन गावड़िया, मदनलाल प्रजापत, प्रकाश गांधी, हनुमान कूकणा, विवेक लावा, राजेंद्र जाखड़, राजाराम गोदारा, हनुमान नाई, भंवरलाल प्रजापत, आदूराम बाना, मालाराम कुलड़िया, नत्थूनाथ मंडा, सुनील आचार्य, जावेद बहलीम, मुखराम नायक, सोनिया राजपुराहित, राजू गुसाईं, मुकेश ज्याणी, अयुब तंवर मौजूद रहें।
शीतला माता मंदिर में रात बजे से कीर्तन का आयोजन होगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रानी बाजार में स्थित शीतला माता मंदिर में गुरूवार शाम को रात 8 बजे से कीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सतपाल एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर होगा भव्य जागरण का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या 29 मार्च की शाम को घास मंडी रोड पर स्थित श्रीशनि एवं नवग्रह मंदिर के निकट भव्य जागरण का आयोजन होगा। पुजारी श्रवण भार्गव ने बताया कि शनिवार 29 मार्च को सुबह 5.30 बजे अखंड तेल स्नान का कार्यक्रम होगा। मंदिर प्रांगण में इसी दिन सुबह 10 बजे हवन पूजन होगा व शनिवार रात को ही 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक अखंड ज्योत की जाएगी। इस दौरान जागरण जारी रहेगा जिसमें राधेश्याम भाट एंड पार्टी उदयपुर द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। पुजारी भंवरलाल भार्गव व भागीरथ भार्गव सहित श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।
गौरेया दिवस पर पंछियों के लिए 5 मण बाजरी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में विश्व गौरेया दिवस पर दानदाता रामकुमार पुत्र भैंरूदान मूंधड़ा ने 5 मण बाजरी चुग्गा पंछियों के लिए दान दिया। समिति सदस्यों ने दानदाता का आभार जताया।



