






भोजास में श्मशान भूमि में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में सामूहिक श्मशान भूमि में आज पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण का आयोजन किया। यहां पीपील, बड़, नीम, सीसम सहित विभिन्न वृक्षों के 41 पौधे लगाए गए व इनके पालन का संकल्प लिया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए टी-गार्ड भी लगाए गए। गांव के आसुसिंह ने बताया कि पौधों का पालन कर इन्हें वृक्ष बनाने में ग्रामीण सहयोगी बनेंगे जिससे यहां छाया की व्यवस्था हो सकें। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन संरक्षक सत्यपालसिंह व डॉक्टर जाफर अहमद, जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा के तहसील अध्यक्ष शिवकैलाश विश्नोई भी मौजूद रहें। ग्रामीण करणीसिंह, मोहनसिंह, जोरावरसिंह, शंकरसिंह, श्रवणसिंह, अखाराम अस्वां, मुकनाराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

यादव के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ ने दी विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय पशु चिकित्सालय में सेवारत पशुधन प्रसार अधिकारी सतीश यादव मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर स्टाफ ने सम्मान के साथ विदाई दी। यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी संपूर्ण नौकरी श्रीडूंगरगढ़ में ही सेवाएं दी है। पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने उन्हें पशु सेवा में सक्रिय बने रहने की बात कही। विदाई समारोह में डॉ नरेश कुमार सक्सेना, डॉ दीनू खान, वरिष्ठ पशुधन निरीक्षक कानाराम यादव ने यादव को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मनोज स्वामी, भगवानाराम जाखड़, उदयसिंह बाना, बजरंग कूकणा, गजानन्द उपाध्याय, देवराज मीणा, आदूराम सिहाग, भवानी सिंह, सुमित्रा गोदारा, कांता, सुमित पुनियां भी शामिल हुए।

संपत्त सारस्वत ने नए उपराष्ट्रपति से मिलकर दी बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से संपत्त सारस्वत बामनवाली ने उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। सारस्वत ने उन्हें फुलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दी। सारस्वत ने बताया कि वे महाराष्ट्र राजभवन में राज्यपाल कार्यकाल के दौरान सीपी राधाकृष्णन के हाथों वाग्धारा सम्मान – 2023 का सम्मान प्राप्त कर चुके है।





