






वाणी संयम दिवस पर साध्वी ने दी अल्प, सत्य व मधुर भाषी होने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज के पर्युषण पर्व के चौथे दिन वाणी संयम दिवस पर मोमासर के तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में साध्वी संघप्रभा ने वाणी संयम की व्याख्या करते हुए अल्प, सत्य व मधुर भाषी होने की प्रेरणा दी। साध्वी ने कहा कि वाणी में अद्भुत शक्ति है जो उजड़े चमन को आबाद कर सकती है और बिना सोचे समझे प्रयोग किए जाने पर महकते गुलिस्तां को भी बर्बाद कर सकती है। साध्वी ने भाषा के विकास पर भी प्रकाश डाला। साध्वी विधिप्रभा ने वाणी संयम के टिप्स बताते हुए कहा कि व्यक्ति के चरित्र की पहचान वाणी से होती है। साध्वी प्रांशुप्रभा ने अपने गीत के माध्यम से मधुरभाषी होने की बात कही। कार्यक्रम में मोमासर व आड़सर के श्रावक समाज के लोग शामिल हुए।

जिला स्तरीय कबड्डी विजेता बना रीड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 68वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 19 वर्ग में कबड्डी का मैदान रीड़ी की टीम ने जीत लिया है। रीड़ी के खिलाड़ियों ने राउमावि हंसेरा, लूणकरणसर की टीम को कड़े मुकाबले में 26-21 से हराया। फाइनल में कांटे की टक्कर हुई और ग्रामीणों ने शेखावाटी स्कूल रीड़ी की टीम को बधाई दी। विदित रहें राउमावि राणेर, खाजूवाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से 100 से अधिक टीमें शामिल हुई। यहां सेमीफाइनल मुकाबले में तीन टीमे श्रीडूंगरगढ़ अंचल के खिलाड़ियों की पहुंची। सेमीफाइनल प्रथम गुसाईंसर बड़ा व हंसेरा की टीमों में कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें हंसेरा विजयी रही। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रीड़ी की टीम ने पूनरासर की टीम को हराया। आखिर हंसेरा को हराकर रीड़ी विजयी रही। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहनलाल मील सहित स्टाफ ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

युवा सांवरमल सोनी बने हिंदू क्रांति सेना के तहसील अध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदू क्रांति सेना के तहसील अध्यक्ष के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीसिंह लिलकी ने दूसरी बार लगातार कस्बे के युवा सांवरमल सोनी को नियुक्त किया है। सोनी की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों व जानकारों ने उन्हें बधाई दी। सोनी ने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने व कार्य का प्रसार करने का संकल्प लिया।




