May 20, 2026
000000000

भाजपा नेता गोविंदराम ने भवन की सराहना की, सिंधी समाज ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी व जयपुर भाजपा के नेता गोविंदराम रामनानी बुधवार को झूलेलाल मंदिर पहुंचे। सिंधी पंचायत के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी की अगुवाई में समाज बंधुओं ने उनका स्वागत सम्मान किया। रामनानी ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। रामनानी ने संत कंवराराम भवन के नवनिर्माण का अवलोकन किया व सुविधाजनक भवन की सराहना की। रामनानी के साथ आए अनिल तुलस्यानी, टीकम पारवानी का भी सिंधी पंचायत की ओर से सम्मान किया गया। रवि रिझवानी ने बताया कि इस दौरान सिंधी पंचायत मंत्री अशोक वासवानी, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद खटनाणी, व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी, गोरधनलाल खटनाणी, मन्नुमल थदानी, पानमल मोरवानी, मुरलीधर संगवानी, कन्हैयालाल रिझवानी, गिरधारीलाल खटनाणी, मोहनलाल खटनाणी, निखिल रिझवानी, पंडित मनोज उपाध्याय उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी पंचायत समिति की ओर से अध्यक्ष ने किया अतिथि गोविंदराम का सम्मान।

कॉलेज निदेशक ने किया सरकारी कॉलेज का औचक निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉलेज शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ विजय सिंह बुधवार को अचानक राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उन्हें कॉलेज परिसर व कक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि डॉ सिंह ने कॉलेज के नए भवन में लंबित कार्यों को शीघ्र की पूर्ण करवाने के लिए निर्देश दिए। जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण करवाने के हेतु सुझाव दिए। डॉ जाट ने छात्र छात्राओं से संवाद किया व मूलभूत आवश्कताओं को पूरा करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉलेज संयुक्त निदेशक ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण।