May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। गांव पुदंलसर स्थित श्रीहनुमान वाटिका में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। आज यहां 301 किलो गाय के दूध से खीर बनाई गई है तथा ग्रहण शुद्ध होने के बाद खीर का भोग बाबा को लगाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में आज जागरण का आयोजन किया जाएगा व ग्रहण के दौरान लगातार कीर्तन किया जाएगा। कल सुबह से बाबा के प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पुजारी श्रवण कुमार पारीक ने बताया कि जागरण में राजलदेसर के रामकुमार शर्मा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सरपंच किसनाराम नाई सहित हंसराज नाई, सीताराम नाई, दुल्लेसिंह तंवर, मनोहर सिंह, किशोरीलाल पारीक, किशोर सिंह शेखावत मौजूद रहें व आयोजन की तैयारियां की जा रही है। बड़ी संख्या में ग्रामीण जागरण व कीर्तन में भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुदंलसर की हनुमान वाटिका में 301 किलो दूध की बनाई खीर।

एजी मिशन स्कूल में मनाई शरद पूर्णिमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन स्कूल में आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। स्टाफ सहित अनेक विद्यार्थियों ने भी सुंदरकांड में भाग लिया। संचालक डॉ रजनीश कौशिक द्वारा हनुमान बाबा को प्रसाद का भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया गया व बाबा के जयकारे लगाए। कौशिक ने कस्बे के मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए व दो दरियां भेंट की। पुजारी ने स्कूल परिवार का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन स्कूल में शरद पूर्णिमा पर किया स्टाफ व बच्चों ने किया सुंदर कांड का पाठ।

गौसेवा कर मनाया जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ निवासी गणेशमल राठी ने 5 मण लापसी का भंडारा बनवा कर गौवंश को खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया। गौशाला कमेटी द्वारा राठी के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की गई। कमेटी के अगरसिंह ने गौवंश की सेवा कर जन्मदिन को सार्थक रूप से मनाने व अन्य नागरिकों को ये प्रेरणा देने की बात कहते हुए राठी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को कोटासर में गणेशमल राठी ने 5 मण लापसी का किया भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ कौशिक ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन् कर 2 दरी भेंट की।