May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2023। बेटे के विवाह की तैयारियों में जुटी एक 47 वर्षीय महिला ने आज दोपहर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। गांव दुलचासर निवासी संगीता पत्नी बाबूलाल सैन ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सेरूणा थाना के हेड कांस्टेबल महेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के छोटे बेटे का विवाह नवबंर माह में तय किया गया था जिसकी तैयारियों में वह व्यस्त थी। आज अचानक महिला ने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप से तनावग्रस्त थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।