May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 16.45.31

तोलियासर के शिव मंदिर में गांव की शांति व समृद्धि के लिए किया रूद्राभिषेक, नवग्रह के नौ वृक्ष लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। गांव तोलियासर के शिव मंदिर में गांव की शांति व सुख समृद्धि के लिए रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार, बीकानेर के पवन ओझा, जगदीश प्रसाद, डूंगरराम, भैरूंदान स्वामी, ओमप्रकाश पवांर, सत्यनारायण, बिग्गा से बजरंग राम ने विधि विधान से रूद्राभिषेक पूजन संपन्न करवाया। पवन ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी एक सितंबर से दस सितंबर तक श्रीडूंगरगढ़ अंचल के विभिन्न गांवो में राष्ट्र जागरण जयोति कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होनें कहा कि भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कार हर घर में अपनाए जाए। युवा नशा मुक्त परिवार व समाज बनाने का संकल्प लेवें जिससे देश सनातन संस्कृति के मूल्यों पर चल सकें। उन्होने हर घर से प्रकृति संरक्षण के लिए योगदान देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी प्रेरणा दी। गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों ने गांव की श्रीभैरव नंदी गोपाल गौशाला का अवलोकन किया व यहां स्थित खेतेश्वर वाटिका में नवगृह के नौ वृक्षों के पौधे लगाकर पालन की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान गांव के नरपतसिंह, श्रवणकुमार, संतोष कुमार, दुर्गसिंह, गणेशसिंह, बलदेव, हेमसिंह, राजाराम राजपुरोहित व उपस्थित मातृशक्ति रूद्राभिषेक में शामिल हुई।
डॉ ललित कुमार को किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में श्रीभैरव नंदी गोपाल गौशाला के सदस्य व सहायक जसवंतगढ़ निवासी व श्रीडूंगरगढ़ सहित सुजानगढ़ अंचल के अनेक गांवो में हजारों पौधे वितरण करने व एक्यूप्रेशर से लोगों की सेवा करने वाले डॉ ललित कुमार सोमानी का सम्मान किया गया। राजाराम राजपुरोहित ने बताया कि डॉ ललित लगातार सक्रिय रहते है और वे सदैव जीव सेवा के लिए प्रयास करते रहते है। उनकी प्रेरणा से विभिन्न स्थानों पर पक्षीशालाओं का निर्माण हुआ है जिसमें सैंकड़ो पक्षियों को सुरक्षित रहवास मिले है। गौशाला सदस्यों व ग्रामीणों ने डॉ ललित कुमार का सम्मान किया व डॉ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला परिवार ने डॉ ललित कुमार सोमाणी का सम्मान किया, लगाए नवग्रह के नौ पौधे।

तेयुप श्रीडूंगरगढ़ को आचार्य महाश्रमणजी के सान्निध्य में मिला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समण संस्कृति संकाय जैन विश्व भारती लाडनूं एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिशद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला 2024 के सफल आयोजन के लिए अहमदाबाद में आचार्य श्री महाश्रमणजी के सान्निध्य में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि तेयुप श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों की सक्रियता व समर्पण ने पूरे तेरापंथ समाज में श्रीडूंगरगढ़ का गौरव बढाया है। मंत्री पीयूष बोथरा ने टीम का अभिनंदन किया व इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनीष नौलखा, समण संस्कृति संकाय के सहयोगी पवन बरड़िया, संयोजक, मार्गदर्शक व सभी सदस्यों को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अहमदाबाद में मिले सम्मान के बाद सेवा केंद्र में साध्वीश्री जी ने सुनाया तेयुप टीम को मंगलपाठ।

जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 10 अगस्त से बीकानेर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ‎बीकानेर जिलास्तरीय जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 10 अगस्त को बीकानेर के वेटेनरी कॉलेज खेल मैदान में प्रारंभ होगी। जिलसचिव मो आरिफ ने बताया कि बीकानेर जिलास्तरीय बालक व बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 10 अगस्त को सुबह 9 बजे से वेटनरी कॉलेज खेल मैदान में शुरू होगी। जिसमें जिले भर के सभी खिलाड़ी आमंत्रित है। प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी जिला संघ के अध्यक्ष आरिफ हुसैन व मोहन पूनिया से संपर्क कर सकते है। लूणकरणसर क्षेत्र के खिलाड़ी प्रियंका लेघा से, नोखा क्षेत्र के खिलाड़ी अशोक बिश्नोई से तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ी मो आरिफ व कृष्णावतार सुथार से संपर्क कर सकते है।
उपखंड अधिकारी का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के स्वागत का दौर अभी जारी है। रविवार को एडवोकेट पुखराज तेजी, रिड़ी के दीनदयाल तावणियां, धर्माराम नायक ने मुलाकात की व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा के सम्मान का दौर जारी।