May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-03 at 12.31.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2025। कल सावन का अंतिम सोमवार है और सावन में सोमवार के दिन शिव जी को प्रिय रूद्राक्ष, पारिजात व बेलपत्र का पौधा लगाने का विशेष महत्व पुराणों में माना गया है। इससे आध्यात्मिक, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े प्रत्यक्ष लाभ मिलते है। वहीं इससे वास्तु दोष दूर होने, तनाव व चिंता कम होने, जीवन और घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलना, भी विभिन्न लेखों में बताया गया है। ये बात श्रीडूंगरगढ़ में खुली नई बारहमासी नर्सरी “काला-मतवाला नर्सरी” के प्रोपराइटर हनुमान माली व संतोष विनायकिया ने कही है। रानी बाजार में मालू भवन के पीछे वाली एलसी बिहाणी रोड सीधे ही कुछ आगे चलने पर कालू बास में स्थित काला मतवाला नर्सरी के संतोष विनायकिया ने बताया कि नर्सरी में उच्च क्वालिटी के पौधे उचित रेट पर मिल रहें है। नर्सरी में शिवजी के प्रिय रूद्राक्ष, परिजात, बेलपत्र व अपराजिता के पौधे उपलबध है। वहीं विष्णुजी के प्रिय मधुमालती, मधुकामिनी, पीपल, बड़, शमी के पौधे उपलब्ध है। इसी के साथ बेर, बारहमासी नींबू, थाई एपल, काला जामून, अनार, अमरूद, आंवला, चीकू, बादाम, मौसमी, कीनू, संतरा के ग्राफ्टेड फलदार पौधे, जो एक वर्ष में ही बेस्ट क्वालिटी के फल देना शुरू कर देंगे उपलब्ध है। हनुमान माली ने बताया कि जिन्हें घर में हरियाली पसंद हो उनके लिए सभी प्रकार के फुलदार पौधे, सुंगधीत फुलों के पौधे व इनडोर प्लांटस की अनेक वैरायटी उपलब्ध है। खेतों में लगाने के लिए अच्छी क्वालिटी की टाली, शीशम, सहजन, मीठा नीम सहित विभिन्न वृक्षों के पौधे भी मिल रहें है। वहीं नर्सरी में गर्मी व सर्दी में लगने वाले सीजनल पौधे भी मिलेंगे। प्रोपराइटर ने क्षेत्रवासियों से एक बार जरूर नर्सरी विजिट करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि नर्सरी खुलने का समय सप्ताह के सातों दिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। अधिक जानकारी के लिए प्रकृति प्रेमी लोग 8233712713 या 7023710276 पर संपर्क कर सकते है।
सभी प्रकार की खाद व गमले भी उपलब्ध है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राफ्टेड पौधों के साथ कोकोपीट और वर्मी कमपोस्ट बेस्ट क्वालिटी की उपलब्ध है। उच्च गुणवत्ता के साथ सभी प्रकार की ऑर्गेनिक व केंचुआ खाद भी नर्सरी में उपलब्ध है। इसी के साथ नर्सरी में सजावटी गमलें, प्लास्टिक-माटी-सिमेंट के गमले उचित रेट पर उपलब्ध है। माली ने बताया कि पौधे व गमलों को आर्डर पर सजाकर तैयार भी किया जाता है। दोनों युवाओं ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बागवानी की जानकारी देना, प्रकृति की सेवा करने के साथ श्रीडूंगरगढ़ को हरा भरा करने का है। जिससे क्षेत्र के नागरिक अपने घर सहित पूरे अंचल को पेड़ पौधों से सजा सकें।
पहली बार नर्सरी की पूरी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रोपराइटर ने बताया कि पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में नर्सरी की प्रॉपर पूरी सेवाएं काला मतवाला नर्सरी में मिल सकेगी। जो लोग अपने घरों में हरियाली पसंद करते है और पौधे लगाने में असमर्थ है उनके घरों में पौधे लगाने व प्रशिक्षित माली द्वारा समय समय पर उन पौधो की सार संभाल करने की सेवाए भी दी जाएगी। वहीं बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के लिए उचित मार्गदर्शन की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि नाममात्र शुल्क में बड़े शहरों की तरह कस्बे के घरों में बागवानी की जानकारी देने, सार संभाल करने, पौधों में खोदी करने व खाद डालने की सेवाएं भी मिल सकेगी। जिससे घर बैठे हरियाली दर्शन से मन प्रसन्न हो सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास में स्थित काला मतवाला नर्सरी में उपलब्ध है सभी प्रकार के पौधे उच्च क्वालिटी के साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी प्रकार के फुलदार, फलदार व छायादार पौधे मिल रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सजावटी पौधे भी उचित रेट में उपलब्ध है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राफ्टेड पौधों पर एक ही वर्ष में फल आएंगे, वहीं बारहमासी नींबू भी उच्च क्वालिटी के उपलब्ध है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौधो की सार संभाल के लिए भी उचित मार्गदर्शन मिल सकेगा।