May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-20 at 21.54.58

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भूमिका ने जीता गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 18 व 19 सितंबर को कोटा में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में बीकानेर के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और पदक हासिल किए। इसी में जूनियर महिला वर्ग में कस्बे की वेट लिफ्टर भूमिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत ने स्वर्णपदक जीता। वहीं बीकानेर की सिद्धि पांड ने भी स्वर्ण, श्वेता कंवर भाटी ने रजत पदक प्राप्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमिका ने जूनियर में जीता गोल्ड।

शिविर में की सड़क पुननिर्माण की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 4,5,6,7 के शिविर में व्यापारियों ने सड़क का पुननिर्माण करवाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि सिद्धार्थ प्लाजा से स्टेट बैंक तक सड़क को खोद दिया गया है। खुदी हुई से मिट्टी उड़ती है और मुख्य बाजार में लोग खासे परेशान हो रहें है। व्यापारियों ने इस सड़क की मरम्मत तत्काल करवाने की मांग की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख की अगुवाई में सुरेंद्र दर्जी, जीनेन्द्र झाबक, राधेश्याम प्रजापत, महावीर प्रजापत, मदन बाहेती, राम सुनार, चुन्नीलाल सिंधी, गिरधारी सिंधी, नवीन सिंधी सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में व्यापारियों ने सड़क निर्माण की मांग की।

मोमासर में किसान सभा में बताए नैनो उर्वरक के लाभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में शनिवार को इफको कंपनी द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि एमआर जाखड़ ने नैनो उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राहुल ढाका ने इफको के जल विलेय उर्वरकों को प्रयोग करने मात्रा, विधि के बारे में जानकारी दी और विजयपाल ने दवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसरपंच जुगराज संचेती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। मोमासर ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक रेवंतराम ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में किसान सभा का आयोजन, शामिल हुए अनेक किसान।