May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-20 at 20.57.28

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2025। पश्चिम बंगाल का प्रतिष्ठित सम्मान क्रेडाई हावड़ा हुगली चैप्टर संस्था का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी जतनलाल पारख को दिया गया है। शुक्रवार को आयोजित समारोह में राज्य के सभी नामी गिरामी बिल्डर शामिल हुए। आनंद पारख ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रेडाई हावड़ा हुगली चैप्टर संस्था हुगली हावड़ा क्षेत्र की भवन निर्माताओं की संस्था है। जो खरीददारों व सरकार के बीच सेतु का काम करती है। शिकायतों के सामने आने पर कानूनी पेच में उलझे बिना संस्था द्वारा उसे प्राथमिक स्तर पर सुलझाने का कार्य किया जाता है। इस संस्था की ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष जतनलाल पारख है। उनके प्रभावी ढंग से लंबे कार्यकाल में विलक्षण सूझबूझ के साथ मामलों के निपटान में दी गई सेवाओं के लिए संस्था का प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें दिया गया है। पारख के जानकार व मित्रगणों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी जतनलाल पारख को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, मिल रही शुभकामनाएं।