May 21, 2026
evee

बाइक टकराई गाय से, घायल को अस्पताल और गाय को पहुंचाया गौशाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर लखासर टोल के पास ही एक मोटरसाइकिल गाय से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गोपालसर निवासी बजरंगसिंह चोटिल हुआ। लखासर टोल की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर चोटिल को प्राथमिक उपचार दिया व उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं आपणो गांव सेवा समिति के पशु सहायता वाहन द्वारा घायल हुई गाय को जैतासर गौशाला पहुंचाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई व गाय घायल हुई, चालक चोटिल हुआ।

रविवार को प्रारंभ हुआ सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, 85 शिविरार्थी पढ़ रहें है अनुशासन व देशभक्ति का पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव झंझेऊ में एक निजी शिक्षण संस्थान में रविवार को श्रीक्षत्रिय युवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर में हरियाणा, जयपुर, चूरू, नागौर व बीकानेर संभाग के 85 शिविरार्थी शामिल हुए है, जिन्हें अनुशासन व देशभक्ति का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के केंद्रीय कार्यकारी गजेन्द्र सिंह आऊ के संचालन में इस शिविर में 85 शिविरार्थी संघ का माध्यमिक स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में क्षात्र धर्म के पालन का व्यावहारिक अभ्यास करवाया जा रहा है। शिविर में संघ की सामूहिक कार्यप्रणाली द्वारा प्रातः काल शंखध्वनि से जागरण कर दिनचर्या प्रारंभ की जाती है। तथा शिविरार्थियों को योगासन, व्यायाम, ध्यान, मंगलाचरण, प्रार्थना, सहगायन, शारीरिक व बौद्धिक खेलों, बौद्धिक चर्चाओं व विनोद कार्यक्रमों व सामूहिक हवन आदि कार्यक्रमों से सामाजिक संस्कारों के साथ साथ त्याग, बलिदान का भाव जीवन में उतारने की प्रेरणा दी जा रही है। शिविर शिक्षण में संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर, गुलाब सिंह आशापुरा, भागीरथ सिंह सेरूणा, हनुवंतसिंह आशापुरा, किशनसिंह गौरीसर, मनोहर सिंह टावरीवाला, कैलाशसिंह ढींगसरी, संदीपसिंह पुंदलसर, भागीरथसिंह, विजय सिंह, नरेंद्र सिंह, शिवसिंह झंझेऊ, रेवंतसिंह रणजीतपुरा आदि शिविर कार्यक्रम में उपस्थित है। रघुवीर सिंह लखासर ने बताया कि शिविर व्यवस्था में कल्याण सिंह झंझेऊ, रणवीर सिंह लखासर व अन्य झंझेऊ ग्रामवासियों सहित व्यवस्था संभाल रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीक्षत्रिय युवक संघ का माध्यमिक स्तर का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है गांव झंझेऊ में, 85 शिविरार्थी ले रहें है प्रशिक्षण।