May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-14 at 21.13.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी खबर सरकारी खरीद को लेकर जयपुर से आई है। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने मीडिया को बताया कि मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए राज्य में 18 अक्टूबर से ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ किए जा रहे हैं। किसान अपने जन आधार कार्ड एवं ऑनलाइन गिरदावरी से ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले में मूंग खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 27 सितम्बर से ही प्रारम्भ कर दिये गए थे। दक ने कहा कि भारत सरकार द्वारा मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये, उड़द का 7,800 रुपये, मूंगफली का 7,263 रुपये एवं सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5,328 रुपये प्रति क्विंटल एफ.ए.क्यू. श्रेणी का घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद हेतु पीएसएस गाइडलाइन के अनुसार भारत सरकार को अंडरटेकिंग भिजवाये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। भारत सरकार से खरीफ-2025 के अंतर्गत दलहन-तिलहन की खरीद हेतु जिन्सवार लक्ष्य प्राप्त होने के साथ ही खरीद प्रारम्भ कर दी जाएगी। खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए राजफेड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पंजीयन के लिए किसान जनआधार कार्ड, बैंक डायरी, गिरदावारी, आधार कार्ड व किसान पंजीकरण फिंगर स्कैनर या ओटीपी से कर सकेंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था ई-मित्र के माध्यम से प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक किये जा सकेंगे। किसान पंजीकरण से पूर्व अपना बैंक खाता जनआधार कार्ड में आवश्यक रूप से संशोधन करवा लें, जिससे ऑनलाइन भुगतान के समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राजफेड मुख्यालय में हेल्प लाइन नम्बर 1800-180-6001 स्थापित किया गया है।