May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-23 at 20.47.49

गौसेवकों का श्रीडूंगरगढ़ में किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम भजनलाल शर्मा से गाय को राज्य माता घोषित किए जाने, गौ हत्या बंद करने, गौचर व गौचराण भूमि अतिक्रमणों से खाली करवाने, वन्यजीवों के शिकार पर प्रतिबंध लगाने, निराश्रित गौवंश के लिए गौशालाओं में उचित प्रबंधन किए जाने, जीव हत्या पर कानून बनाने की मांग लेकर बीकानेर से रवाना हुआ दल रविवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। बालगोपाल सेवा समिति के अनमोलसिंह मोटा, सोनूसिंह बरसलपुर, रविंद्रसिंह तेड़ोकी, उदयसिंह राजपुरोहित, विजय विश्नोई शामिल है। इन युवाओं का फूल मालाएं पहना कर अभिनंदन किया गया। दल का स्वागत करते हुए सभी ने गौ माता के जयकारे लगाए। यहां गौसेवा संघ के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा, पार्षद रामसिंह, मदन सोनी, जय बाहेती, भीखाराम सुथार, श्याम सैन, प्रियंक शाह, मदन सोनी बाना, दिनेश प्रजापत, परमेश्वर सुथार, पवन सुथार, राजेश दातवानी, मुकेश गिल्ला, दयानंद बाना, आनंद जोशी, श्याम गिरी, कानसिंह पुंदलसर, रविन्द्र सिंह पुंदलसर, सार्दुल सिंह, निरंजन सिंह सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवी युवा दल का श्रीडूंगरगढ़ में गौप्रेमियों ने किया अभिनंदन।

अखिल भारतीय किसान सभा और माकपा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद दिवस पर शहीदों की शहादत का स्मरण करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा और माकपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। टेऊ ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद अमर रहें के नारे लगाए। माकपा सचिव मुखराम गोदारा ने भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की उम्र व विचारों की परिपक्वता के बारे में जानकारी देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस दौरान पूर्व माकपा सचिव अशोक शर्मा, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, उप सरपंच लालचंद सारण, शेखर रैगर, राजेंद्र जाखड़, बलराम नाई, बजरंग दास स्वामी, रामकरण सोनी, रामलाल नाहर, महेंद्र नाहर, कैलाश दर्जी, सांवरदास स्वामी आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद दिवस पर शहीदों की शहादत को नमन किया।

युवाओं ने दी रोजा इफ्तार पार्टी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 12 में मौहल्ले के युवाओं ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसमें मुस्लिम समाज के लोगों बड़ी संख्या में शामिल हुए व सामूहिक रूप से रोजेदारों ने मुल्क के लिए अमनचैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सामाजिक कार्यकर्ता अबु साहिल ने बताया कि इफ्तार पार्टी से आपसी मोहब्बत और भाईचारे का माहौल बनता है। इस मौके पर जाकिर हुसैन, रोशन बल्खी, असलम, साजिद, शोएब भूटा, समीर अख्तर, असगर, सकुर, फैजान, समीर, इमरान, महबूब, इरशाद, सकील, तारीफ, अमजद, साहिल भूटा, आसिफ, मकसूद सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

नहीं रहे “जालपा ज्ञान-सागर” के लेखक मदन “बूटण”

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय संस्कृति पर केंद्रित किताब “जालपा ज्ञान-सागर” के लेखक मदन स्वर्णकार “बूटण” का आकस्मिक निधन हृदयगति रुकने से 19 मार्च को हो गया। बता देवें उनकी पुस्तक “जालपा ज्ञान-सागर” में उन्होंने अपनी कुलदेवी “जालपा” से मोक्ष की कामना करते हुए लिखा है कि “हमारी मृत्यु अटल है, पर मृत्यु का हमें भय नहीं है। हमारी असल पूंजी तो हमारे कर्म हैं।” उनकी इस कृति में विविध मंत्र, स्तोत्र, कवच, तीर्थ, व्रत, कर्म फल, नीति-सार, तत्त्व-बोध सहित भारतीय संस्कृति ज्ञान का सार समाहित है। उनके निधन पर श्रीडूंगरगढ़ के सृजनधर्मियों ने शोक-संवेदना प्रकट की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जालपा के लेखक का निधन, साहित्यकारों ने जताया शोक।

 

सूरज के उद्यापन संपन्न हुए, निकाला गणगौर का बनोरा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की महिला वर्ग में गणगौर पूजन का उल्लास छाया है। रविवार को नवविवाहिताओं ने सूरज का उद्यापन के आयोजन हंसी खुशी संपन्न किए। सुनीता डागा ने बताया कि नवविवाहिताएं पीहर की सुख समृद्धि के लिए ये व्रत उपवास करते हुए सूरज की कथा कहानी सुनकर अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामनाएं करती है। वहीं युवतियां गणगौर के बनोरे निकालने में व्यस्त नजर आई। गणगौर पूजन करने वाली युवतियां अब सुबह व शाम दोनों समय गणगौर पूजन कर रही है व दिन में पानी पिलाने से लेकर शाम को बनोरे निकालने की परंपराओं का धूमधाम से निर्वहन कर रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहिताओं ने किया सूरज का उद्यापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीहर में सुख समृद्धि की कामनाओं के साथ संपन्न किया सूरज का उद्यापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से निकाला गणगौर का बनोरा, खूब की हंसी ठिठोली, गाए गीत।