






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। न्यूज ब्रीफिंग में आप एक साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की कुछ खास खबरें पढ़ें। आज वार्ड 15 व 16 में निर्माणाधीन सड़क का कार्य रूकवाने के लिए आज वार्डवासी नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे व ज्ञापन दिया। पारख ने बताया कि यहां सड़क का लेवल नागरिकों के घरों से तीन से चार फिट ऊपर लिया गया है जिससे नागरिक खासा परेशान हो रहें है। पारख ने बताया कि यहां नागरिक के घरों में पानी घुसने की समस्या का सामना कर रहें है। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने मामले की पूरी जानकारी लेने व उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड पार्षद दाऊद अली सहित यूसुफ, पार्वती कुमारी, प्रह्लाद सोनी, मनोज पारख, राजू माली, सरवर लोहार, अकबर लोहार, रफीक टेलर, अजीत काजी, चांद काजी, गुरू काजी, राजू माली, बनवारी सोनी, किशन सोनी, अजीत, काजी जमील, शौकत लोहार, मुमताज लोहार, नवरंग सोनी, संजय राजपूत, सद्दाम काजी, घनश्याम सोनी, अमीन काजी, शाकिर काजी, रमजान काजी, मुरादली काजी आदि मौजूद रहें।
योग शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से की रोजगार देने की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार तूनवाल की अगुवाई में प्रदेश के सभी जिलों से बेरोजगार योग शिक्षकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से योग शिक्षकों की भर्ती करवाने की मांग की। समिति संरक्षक ओम कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों ने योग को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल करने, योग पद्धति को चिरंजीवी योजना में शामिल करने, प्रदेश में योग बोर्ड का गठन करने, मान्यता प्राप्त योग शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन करने, सभी विभागों में योग भर्ती प्रक्रिया शुरू करने, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में योग शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।
4 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रस्तरीय कुश्ती पहलवान व राजस्थान पुलिस में रहें स्व. रामचंद्र सिहाग की स्मृति में 4 अप्रैल को गांव बरजांगसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजक पूर्व सरपंच प्रियंका सिहाग व ग्रामीण है और आयोजन में अतिथि रूप में 129 बार रक्तदान करने वाले ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया व विशिष्ट अतिथि पीबीएम अधीकक्ष डॉ. परमेन्द्र सिरोही होंगे।



