May 20, 2026
evening

डिग्गी योजना में क्षेत्र के किसानों को लाभ देने की मांग, विधायक ने लिखा मंत्रियों को पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2024। क्षेत्र में घटते जलस्तर के दौर में खेतों में सिंचाई के लिए डिग्गी की आवश्यकता हो गई है। ऐसे में सरकार द्वारा नहरी क्षेत्र के किसानों को डिग्गी योजना में 1,40,000 रूपए तक की सब्सिडी दी जा रही है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान इस योजना के लाभ से वंचित है। किसानों द्वारा भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत को इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के किसानों को योजना का लाभ देने की मांग की गई। इस विधायक ने भाजपा सरकार से योजना का लाभ क्षेत्र के किसानों को देने की मांग की। सारस्वत ने डिग्गी योजना में क्षेत्र के किसानों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व कृषि आयुक्त को पत्र लिखकर किसानों को योजना का लाभ देने की मांग की है। बता देवें पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने भी सरकार से बीकानेर जिले व क्षेत्र के किसानों को डिग्गी योजना में सब्सिडी का लाभ देने की मांग उठाई थी।

सीताराम को जिला प्रभारी का दायित्व दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी के सीताराम बरोड़ को भीम सेना के जिला प्रभारी पद का दायित्व दिया गया है। मंगलवार को भीम सेना प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बरोड़ के नाम की घोषणा हुई। राजेन्द्र ने कहा कि भीम सेना राजनीतिक व सामाजिक संगठन है जो मानवता के पक्ष में गरीब, दलित, किसान व कमजोर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रहा है। सभी सदस्यों से उम्मीद है कि वे संगठन के दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष तिलोकाराम मेघवाल सहित बीकानेर जिला इकाई के सदस्य मौजूद रहें। बरोड़ ने सभी का आभार जताया।