May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-06-18 at 19.50.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2024। सोमवार को बाड़मेर के शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के विधानसभा चुनावों में रविन्द्र सिंह के साथ-साथ एक और नाम बड़ा ही लोकप्रिय हुआ था। ये नाम था रविन्द्र सिंह के दोस्त अशोक गोदारा का। हालांकि विधानसभा चुनावों के बाद अशोक गोदारा ने भाजपा ज्वाईन कर ली एवं वर्तमान में भाजपा के युवा नेता के रूप में युवाओं में खासे लोकप्रिय है। सोमवार को गोदारा क्षेत्र के गांव कितासर में स्थित कमांडो डिफेंस एकेडमी में पहुंचें एवं यहां बेल्ट सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए सफल होने का मंत्र दिया। एकेडमी के रामकिशन सहू ने बताया कि इस मौके पर गोदारा का अभिनंदन किया गया एवं युवाओं में भी गोदारा के साथ सेल्फी खींचने का खासा क्रेज नजर आया। कार्यक्रम में गोदारा ने लगातार मेहनत एवं लगन को ही सफलता का एकमात्र माध्यम बताया व डिफेंस सेवाओं से जुड़ कर देश का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कमांडो डिफेंस एकेडमी के बच्चों को युवा नेता ने दी देश सेवा की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एकेडमी के रामकिशन सहू ने किया युवा नेता अशोक चौधरी का सम्मान।