May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 20.16.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2025। बढ़िया क्वालिटी के बीज से ही अधिकतम उपज होती है और फसलों में रोग की संभावना भी कम रहती है। लेकिन बीज महंगें होने के कारण आम किसान अपने खुद के खेत में गत वर्ष हुई उपज को ही बीज के रूप में काम लेता है। इस कारण पूरी फसल के दौरान उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नेशनल हाईवे पर गांव बिग्गा में शिवा पेट्रोल पंप के पास स्थित आरके मिल में किसानों को अपने खेत की उपज को ही उच्च स्तरीय बीज में बदलने की सेवाएं शुरू की गई है। मिल के संस्थापक भंवरलाल शर्मा ने बताया कि किसानों को गेंहू की बुवाई के लिए अपनी फसल में से ही र्शाटिंग करवा कर उच्च गुणवत्ता के बीज बनवा लेने की सुविधा दी जा रही है। मिल में किसानों से नाम-मात्र का न्यूनतम चार्ज लेकर किसानों के गेंहू में से जौ, बथूआ, कंकर आदि सफाई कर दी जाती है एवं हल्के, कमजोर दानों को भी अलग कर दिया जाता है। उच्च स्तरीय आधुनिक मशीनों की सहायता से अपने ही खेत में हुए गेंहू से आगामी गेंहू की बुवाई के लिए उच्च स्तर का बीज बनाने के लिए इच्छुक किसान मिल में संपर्क कर सकते है। संपर्क व अधिक जानकारी के लिए किसान 9434153514 मोबाइल नबंरो पर भी सम्पर्क कर सकते है।