May 21, 2026
evening

हनुमान धोरा मंदिर में हुआ धार्मिक अनुष्ठान। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के प्रसिद्ध हनुमान धोरा मंदिर प्रागंण में धूमधाम से गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। बाबा का विशेष पूजा अर्चना के साथ मंदिर प्रांगण में सुदंरकांड व हनुमान चालिसा के पाठ किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन किए। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने बताया कि बाबा को दाल बाटी चूरमा का भोग लगाया गया। दर्शनार्थियों को प्रसाद का वितरण करते हुए संस्कृत विद्यालय के बच्चों को भोजन करवाया गया। दिनभर मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना में भाग लिया।

गौशाला में श्रद्धालुओं ने मनाई गुरू पूर्णिमा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अनेक श्रद्धालुओं ने खल भंडारा में सहयोग दिया। सामूहिक भंडारे में चेन्नई प्रवासी श्रीराम सुथार, दिल्ली प्रवासी गोपाल महिया सहित बेनीसर के रामलाल सुथार, दुलचासर के रामेश्वरलाल सुथार, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, दुसारना के मोहनलाल सुथार, बीकानेर की पुष्पा देवी ने सहयोग राशि दी। इस दौरान सुबह गौपूजन किया गया। समिति के मूलाराम सारण, ओमसिंह भाटी, प्रेम देवासी, श्रवणसिंह हाडला आदि ने गौसेवा में सेवा सहयोग देते हुए दानदाताओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दानदाताओं के सहयोग से पूर्णिमा पर गौवंश के लिए खल का भंडारा किया गया।

मोमासर में गुरू जन्मोत्सव के साथ मनाया बोधि दिवस।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमणजी की शिष्या साध्वी संघप्रभाजी के सान्निध्य में आचार्य भिक्षु का जन्मोत्सव व बोधि दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। साध्वी ने आचार्य भिक्षु द्वारा दी गई शुद्धाचार की शिक्षाओं पर चलकर गुरू के प्रति निष्ठावान होने की प्रेरणा दी। साध्वी विधिप्रभाजी ने कहा कि तेरापंथ की स्थापना के बारे में जानकारी दी। राकेश संचेती ने गीतिका का गायन किया तथा जगत पटावरी, राजेश लोहिया, सुमन बाफना, कंचन पटावरी सहित अनेक वक्ताओं ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में महिला मंडल व कन्या मंडल सहित ज्ञान शाला के विद्यार्थियों द्वारा शॉइंग इनफॉरमेशन एवं इंट्रोडक्शन कार्यक्रम की रोचक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशुप्रभाजी ने किया। आयोजन में धर्मसंघ के अनेक मौजिज नागरिकों सहित श्रावक श्राविकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

51 बटुकों का करवाया यज्ञोपवित संस्कार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर हनुमान धोरा पर स्थित मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रविशंकर दाधिच द्वारा 51 बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न करवाया गया। बटुकों को गुरु महिमा के बारे में बताते हुए वेद व शास्त्रों में वर्णित गुरू महत्व की व्याख्या की गई। बटुकों के यजमान के रूप में उनके माता पिता ने गुरूपूजन किया व सभी बटुकों ने भी गुरूपूजन की गुरूजनों का आशीर्वाद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्ण विधि विधान के साथ 51 बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार संपन्न हुआ।

तेरापंथ स्थापना दिवस मनाया, मंत्र दीक्षा कार्यक्रम संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को मालू भवन में सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी शासनश्री कुंथुश्री जी के सन्निध्य में श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वाधान में 265 वां तेरापंथ स्थापना दिवस मनाया गया। तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानशाला के बच्चों ने वंदना के माध्यम से मंगला चरण किया। साध्वी श्री ने 9 वर्ष के ज्ञानार्थी बच्चों को मंत्र दीक्षा देते हुए उपस्थित सभी बच्चों को नमस्कार महामंत्र का महत्व बताते हुए प्रतिदिन 21 बार नमस्कार मंत्र का जप करने की प्रेरणा दी। तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा ने साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता जताते हुए सभी का आभार जताया। मंत्र दीक्षा के बाद तेरापंथ स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को साध्वी सम्यक्त्व प्रभाजी ने मंगलाचरण के साथ प्रारंभ किया और साध्वी सुमंगलाजी ने विचार प्रस्तुत किए। सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से अंबिका डागा, तेयुप से अध्यक्ष मनीष नौलखा, अणुव्रत समिति से उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने विचार व्यक्त किए व महिला मंडल व तेयुप सदस्यों द्वारा गीतिकाएं प्रस्तुत की गई। साध्वी जीतयशाजी ने चातुर्मास प्रारंभ के उपलक्ष में किए जाने वाले धार्मिक अनुष्ठान के लिए नाम लिखवाने की प्रेरणा दी। संघ गान तथा मंगल पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ और कार्यक्रम का संचालन मधु झाबक ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ समाज ने मनाया स्थापना दिवस, बालकों को दी मंत्र दीक्षा।

युवा विकास समिति ने 1001 पौधे वितरित किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में युवा विकास समिति द्वारा गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गांव में छायादार वृक्षों के 1001 पौधो का वितरण किया। समिति सदस्यों ने गांव की श्मशान भूमि पर भी पौधे लगाए और इनके पालन का संकल्प लिया। इस दौरान बीरबलराम सियाग, सचिव हरलाल सिहाग, कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल साहू, रामरतन सिहाग, बीरबल, सांवरमल सियाग, लाल सिंह, भैंरू सिहाग, भगवान पूनियां, लूणाराम सारण, जितेंद्र सिंह, जेपी सुथाार, जेपी मंडा, रामलाल सियाग, महावीर सुथार, रामनारायण सियाग, सहीराम गोदारा, रामनारायण सारण, भींयाराम रोलन, रामगोपाल, मालाराम, पूर्णाराम सियाग, अजय भुवाल, भागुराम सिहाग सहित अनेक विद्यार्थी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के सदस्यों ने लगाए पौधे।

गुरूपर्व पर लगाए 100 पौधे, लिया पालन का संकल्प।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में गुरूपर्व पर जाट समाज की श्मशान भूमि पर 100 छायादार वृक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान जागरूक युवा भैराराम गोदारा, कृषि अधिकारी दयानंद सारण, मालाराम जाखड़, मांगीलाल जाखड़, रमेश जाखड़, प्रमोद गोदारा, महेंद्र तावणियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। टोली ने यहां नीम, बबूल, पीपल, बेर, कनेर के पौधे लगाकर इनकी नियमित सार संभाल करने का संकल्प भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूपर्व पर बिग्गा में लगाए पौधे।

युवाओं ने ली सुध, गांव की गुवाड़ में करवाई सफाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में युवा विकास समिति के सदस्यों ने गांव की गुवाड़ में एकत्र बरसात के पानी को जनरेटर चलवा कर निकलवाया। वहीं लोडर के माध्यम से गुवाड़ का कीचड़ भी हटवाया। इस दौरान समिति के युवाओं ने सेवाएं देकर ग्रामीणों को राहत दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की गुवाड़ से निकलवाया पानी।