






विहिप ने दी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वहिंदू परिषद सदस्यों ने विहिप कार्यालय में मंगलवार देर शाम बैठक का आयोजन किया व जन्माष्टमी उत्सव में अनेक व्यवस्थाओं संबंधी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। अध्यक्ष श्यामसंदुर जोशी ने बताया कि बैठक में भंवरलाल दुगड़, संतोष बोहरा, अशोक वैद, वासुदेव सारस्वत, हुनमान, अनिल, भास्कर, मूलनाथ, राजू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
चिड़पड़नाथीजी की बगीची में सजेगी कृष्ण कुटिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में स्थित चिड़पड़नाथजी की बगीची में सावन के दौरान शिवजी के रूपों का विशेष श्रृंगार के आयोजन संपन्न हुए और कल 7 सितंबर को यहां कृष्ण भगवान की झांकी सजाई जाएगी। जिसमें कृष्ण कुटिया सजाई जाएगी व छप्पन भोग का आयोजन भी होगा। व्यवस्थापक राम दर्जी ने बताया कि कल शाम 7 बजे से भगवान कृष्ण की झांकी व भव्य सजावट का दर्शन श्रद्धालुओं द्वारा किए जा सकेंगे।
भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित श्रीराम मंदिर सत्संग समिति द्वारा श्रीराम मंदिर में आज रात 9 बजे जन्माष्टमी महोत्सव के मनाया जाएगा। यहां संगीतमय भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें कैलाश सारस्वत भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन संध्या में भाग लेंगे।





