






पेट्रोल डालकर आग लगाई, सरस बूथ को जलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के जेएनवीसी थाने में सुशील गोदारा पुत्र भागीरथ गोदारा निवासी बरसिंहसर, देशनोक ने अक्कासर निवासी रामचंद्र भादू सहित दो तीन अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मेडिकल चौराहे पर स्थित उसके सरस बूथ पर बुधवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आरोपियों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इसके साक्ष्य मिटाने के लिए बूथ पर लगे कैमरे के तार काटकर कैमरों को तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई लक्ष्मणसिंह को सौंप दी है।
ताले तोड़कर घुसे चोर, 10 लाख नगदी सहित गहने चुराए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदात का मामला थाने में दर्ज हुआ है। बीकानेर में कोचरों का चौक पर रहने वाले विमलचंद कोचर पुत्र जुगराज कोचर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 25 नवंबर की रात उसके मकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुसे। अलमारियों व संदूकों के ताले तोड़े व खंगालते हुए घर से 10 लाख की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंप दी गई है।
अस्पताल के सामने खड़ी बाइक चढ़ी चोर के हत्थे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नयाशहर थाने में कुरबान अली पुत्र जाकिर हुसैन मुसलमान ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2025 की रात कोठारी अस्पताल के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल शेरसिंह के सुपुर्द कर दी है।
कचहरी परिसर में खड़ी बाइक हुई चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में खारिया मलिनाथ हंदा निवासी सुभाष पुत्र गोपाचंद बिश्नोई ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर 1.50 बजे पीएनबी बैंक के सामने कचहरी परिसर में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी जिसे अज्ञात चोर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अंजू को दी गई है।
बिना किश्तें भरे वाहन को खुर्द बुर्द किया, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में पातलीसर निवासी जितेंद्र पुत्र प्रताप सिंह ने संतोष कुमार पुत्र हड़मानराम बिश्नोईयों की ढाणी जोधपुर, शारदा सारण निवासी गोदारियों की ढाणी, फलोदी, छैलूराम पुत्र ईश्वरराम निवासी खींदासर कोलायत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने वित्तीय सुविधा पर वाहन खरीदा और बिना किश्तों की अदायगी किए छल कपट से उसे खुर्द बुर्द कर अपने आधिपत्य में अलग अलग कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल साहबराम को सौंप दी है।
जामसर थाने में लूणकरणसर निवासी मुरलीधर पुत्र पूनमचंद भार्गव ने रेवंतराम, ओमप्रकाश, धनेश व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आरेापियों ने उसे षड्यंत्र पूर्वक बंधक बना लिया और भय दिखाकर धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामदेव को दी है।



