






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2025। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां होगी। शिक्षा विभाग ने दिसंबर महीने के शैक्षिक कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया है, कि अगले महीने में 21 दिन तक स्कूल संचालित होंगे। इस दौरान 25 दिसंबर से पहले रविवार के अलावा कोई छुट्टी नहीं है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से पूर्व में जारी कैलेंउर में दिसंबर के 31 दिनों में 25 दिसंबर से शीतकालीन छुट्टियां होगी। आमतौर पर 31 दिसंबर तक छुट्टी होती थी लेकिन पिछले साल इसे बढ़ाकर पांच जनवरी कर दिया गया। क्योंकि सर्दी इतनी जयादा होती है कि कलेक्टर के आदेश पर छुट्टी करनी पड़ती है। जून महीने में जारी इस कैलेंडर में 12 दिसंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा बताई गई है। जबकि ये परीक्षाएं बीस नवंबर से शुरू हो चुकी है और अभी परीक्षाएं जारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा ने बताया कि पंद्रह दिसंबर से स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी के संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 25 दिसंबर से ही शीतकालीन अवकाश होंगे।



