May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-24 at 7.18.42 PM

धनराज वैद लेंगे दीक्षा, श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज ने मंगलभावना कार्यक्रम का किया आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। राजलदेसर निवासी 77 वर्षीय धनराज वैद आगामी 22 नवबंर को मुम्बई में आचार्य श्रीमहाश्रमण जी से दीक्षा ग्रहण करेंगे। आज श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ समाज की सभी संस्थाओं ने मालू भवन में साध्वी डॉ संपूर्णयशाजी के सान्निध्य में उनके लिए मंगलभावना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साध्वीजी ने कहा कि वेश परिवर्तन का नाम दीक्षा नहीं है। दीक्षा स्वयं के द्वारा स्वंय की खोज का नाम है और यह प्रदर्शन नहीं प्रयोग है। ये एक आध्यात्मिक उपक्रम है जो मनुष्य को अधर्म से अज्ञान से प्रमाद से आसक्ति से बचाता है। साध्वी ने वैद के लिए मंगलकामना की। वैद ने कहा कि सभी के लिए मंगलभावना करते हुए भगवान महावीर के दर्शन को बेजोड़ बताया। वैद ने कहा कि दीक्षा लेने से पूर्व में तीर्थयात्रा पर निकला हूं और इसीक्रम में श्रीडूंगरगढ़ आया हूं। तेरापंथ सभा के मंत्री पवन कुमार सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुमुक्षु धनराज वैद के जीवन प्रसंगो सहित उनके साधना सफर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में साध्वी ललितरेखा, साध्वी मेघप्रभा, साध्वी महकप्रभा ने विचार व्यक्त किए। तेयुप मंत्री दीपक सेठिया, महिला मंडल की मंजूदेवी झाबक, ओसवाल पंचायत मंत्री प्रमोद बोथरा, संगीता बच्छावत, पानमल नाहटा व धर्मचंद बोथरा ने विचार रखते हुए मंगलभावना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में शांतिप्रकाश बाफना ने मंगलगीत प्रस्तुत किया। समाज की सभी संस्थाओं की ओर से मुमुक्षु धनराज वैद का जैन दुपट्टा पहनाकर साहित्य भेंट किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी सेवा केंद्र के प्रशासक सुर्यप्रकाश गांधी ने डॉक्टर स्टाफ के साथ धनराज वैद का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुमुक्षु धनराज वैद ने सभी के लिए मंगलभावना की, लेंगे मुम्बई में 22 नवबंर को दीक्षा।

योग शिविर में भाग लेने पर तावणियां का सम्मान किया योग शिविर में, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2023। कस्बे के तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा कालूबास में आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा आयोजित तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के अठाहरवें वें आज सुबह पूर्व में एक योग प्रतियोगिता में शामिल होने पर युवा भवानी प्रकाश तावनियां को अंतर्राष्ट्रीय बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया। शिविर व्यवस्थापक तोलाराम पुगलिया व योगगुरू ओम कालवा ने सम्मान दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ओम कालवा ने तावणियां को बधाई दी। इस दौरान मंच पर नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, दामोदर बोहरा, गुड़िया नैन, मुलचंद पालीवाल, राकेश कुमार पडिहार रहे। योग शिविर में शामिल हरिप्रसाद भादू, विजयलक्ष्मी पारीक, हरलाल भांभू, नौरंगलाल स्वामी, प्यारेलाल सोनी राजेंद्र सांडेला, मोहनलाल खंडेलवाल, नारायण शर्मा, रमेश प्रजापत, रामचंद्र गहलोत, प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी सहित अनेक योगार्थियों ने बधाई दी। तावणियां ने सभी का आभार जताया।

आसुराम सांसी को दी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजाजी मंदिर में संख्या समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रसिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सूडसर के आसुराम सांसी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में योगाचार्य ओमप्रकाश भुवाल, रामलाल जाखड़, मास्टर पूसाराम बेनिसर, लीलाधर नोहर, खेताराम, सुखराम खाजूवाला, रामलाल मौजूद रहें। सभी ने आसुराम को बधाई दी।