May 20, 2026
dharmik

गौसेवा के संकल्प के साथ गौसेवार्थ आयोजित कथा हुई पूर्ण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में स्थित करणी गौशाला में गौसेवार्थ आयोजित भागवत कथा गुरूवार को पूर्ण हुई। करणी गौसेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में कथावाचक निर्मल महाराज ने कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने मित्रता की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है। सुदामा कृष्ण प्रसंग की झांकिया भी सजाई गई। रूकमणि विवाह प्रसंग भी सुनाया गया व महाराज ने गौसेवा की प्रेरणा देते हुए श्रद्धालुओं से नित्य सेवा का संकल्प करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर गौसेवा में सहयोग दिया। श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए और आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में आयोजित कथा गौसेवा के संकल्प के साथ हुई पूर्ण।

बचपन से ही बच्चों को संस्कारवान बनाने के प्रयास करने की दी प्रेरणा, शामिल हुए अनेक श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में भोमियाजी दादीसा मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक प्रकाश तिवाड़ी ने बच्चों को बचपन से संस्कारवान बनाने की प्रेरणा देने की बात कही। तिवाड़ी ने विभिन्न अवतारों के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि भक्त का मान रखने के लिए भगवान को आना ही पड़ता है। भीष्म पितामह के उद्धार की कथा सुनाते हुए बुद्धि व मन भगवान के चरणों में अर्पण करने की बात कही। कथावाचक ने कहा कि ध्रुव की विमाता मां सुरुचि के द्वारा अपमानित होने पर भी उनकी माता सुनीति ने धैर्य नहीं खोया जिससे एक बड़ा संकट टल गया। परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य संयम की नितांत आवश्यकता रहती है। विदुर प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान प्रेम व भाव के भूखे हैं उन्होंने छप्पन भोग त्याग कर विदुर-विदुरानी के यहां केले के छिलके खा लिए। कथा में अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में आयोजित कथा के पश्चात आरती का आयोजन किया गया।

राधिका सत्संग मंडल ने पूनरासर में बाबा को लगाया पौष बड़ा का भोग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडली ने पूनरासर में हनुमान बाबा मंदिर के प्रांगण में गुरूवार को पौष बड़ा का आयोजन किया। मंडली के सदस्य श्रीडूंगरगढ़ से पूनरासर पहुंचे व मंदिर प्रांगण में खूब भजन कीर्तन किया। कीर्तन के बाद बाबा को भोग लगाया व आरती का आयोजन किया। सभी श्रद्धालुओं पौष बड़ा के प्रसाद के सामूहिक भोज का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडल ने पूनरासर में मनाया पौष बड़ा का आयोजन।