






शहर के मुख्य मार्गों से जयकारों के साथ निकली यात्रा, दी स्वस्थ रहने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई । युवाओं को स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हुए आज सुबह कस्बे के मुख्य मार्गों से आचार्य महाश्रमण व आचार्य भिक्षु के जयकारों के साथ साइकिल यात्रा निकली। यात्रा के माध्यम से युवाओं ने युवा शक्ति को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। ये प्रयास तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ किशोर मंडल श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने किया। मालू भवन से सुबह 6 बजे परिषद के Fit Yuva Hit Yuva कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई। रैली को मालू भवन सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी डॉ. संपूर्णयशाजी ने मंगलपाठ सुनाया व कांतिकुमार पुगलिया ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान महिला मंडल व कन्यामंडल सदस्य भी मौजूद रही। जैन धर्म के नारे लगाते हुए रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकलते हुए मालू भवन पहुंच कर पूर्ण हुई। ते.यु.प मंत्री दीपक सेठिया ने बताया कि रैली में 35 – 40 युवकों व किशोरों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

सुबह आएंगे कावड़िए, स्वागत की तैयारी में जुटे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरिद्वार से श्रीडूंगरगढ़ तक पैदल यात्रा कर कावड़ में जल लेकर 4 श्रद्धालु कल सुबह श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। आज शाम श्रद्धालु आडसर से रवाना हुए है। पदयात्री हंसराज माली, श्रवण तिवाड़ी, बालचंद सोनी, गणेशमल भार्गव तथा इनके सेवादार पूर्णमल व्यास व रणजीत नाई के आने पर उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा। पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि इन पद यात्रियों के साथ श्रद्धालु जुलूस के रूप में शिव धोरा पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।




