May 20, 2026
010101

वेबसिटी की वेबसाइट का लोकार्पण किया, धीरेंद्र शास्त्री ने। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बीकानेर के वेब सिटी संस्थान द्वारा बनाई वेबसाइट का लोकार्पण किया। आगामी नवंबर माह में 19 से 27 नवंबर को रामझरोखा कैलाश धाम, गंगाशहर में होने वाले विशाल आयोजन की वेबसाईट का लोकार्पण करते हुए शास्त्री ने आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। बता देवें वेबसिटी संस्थान में कई नेताओं व धार्मिक स्थलों सहित अनेक प्रतिष्ठानों की वेबसाइट बनाने का काम आईटी विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। ध्यान रहें इस विशाल आयोजन में 108 कुंडीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ तथा श्रीराम कथा का आयोजन होगा जिसमें जगद्गुरू स्वामी श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज व बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, आर्ट ऑफ लिविंग के स्वामी रविशंकरजी सहित देश के अनेक बड़े व प्रख्यात संतों का सानिध्य होगा।

करणी महिमा का आयोजन कल से, तैयारियां पूरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के करणी पार्क में आयोजित होने वाली करणी महिमा कथा का आयोजन कल से प्रारंभ होगा। देशनोक पैदल यात्री संघ व श्रीकरणी मित्र मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा कथावाचक डॉ करणी प्रताप सिंह व किन्नू बन्ना कल से 7 अगस्त तक दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कथा करेंगे। बता देवें भारी बरसात के कारण कथा गत दिनों स्थगित हो गई थी।
कोटासर में दूसरे दिन की कथा में सुनाए अनेक प्रसंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में दूसरे दिन की भागवत कथा में आज पंडित चंद्रमोहन पंचारिया ने शुकदेव जन्म, परीक्षित श्राप और अमर कथा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शुद्ध भाव से की गई भक्ति से भक्त के लिए भगवद् प्राप्ति के मार्ग खुल जाते है। इस दौरान कथा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकार लगाए। कथा की आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया व हरिकिर्तन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरेंद्र शास्त्री ने किया वेबसाइट का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री ने आयोजकों को दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में आयोजित भागवत कथा में आरती में भाग लेकर श्रद्धालुओं ने किया किर्तन।